फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   accidental death

Sant Kabir Nagar News: रैना पेपर मिल में काम कर रहे मजदूर की करंट से मौत

Mon, 22 May 2023 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 22 May 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
accidental death
रैना पेपर मिल में करेंट लगने से हुई मौत के बाद मिल गेट पर मुआवजे की मांग को लेकर धरना देते।संवा
मगहर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित रैना पेपर मिल में रविवार को सड़क का कार्य कर रहे एक मजदूर करंट लगने से झुलस गया। मिल प्रबंधन के जरिये तत्काल इलाज के लिए मजदूर को जिला चिकित्सालय ख़लीलाबाद भेज दिया गया। जहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मेमो पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। देर शाम तक मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर मिल गेट पर अड़े हुए थे। गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र के हरदी निवासी मोनू ने बताया कि उसके बड़े भाई धर्मेंद्र पुत्र स्वर्गीय ननकू 35 वर्ष चार दिन से रैना पेपर मिल में बन रहे रोड के कार्य में मजदूरी कर रहे थे। जमीन की गैती से खोदाई कर रहे थे। तभी वहां से गुजर रही विद्युत केबल पर गैती लग जाने से केबल कट गई और उनका भाई करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन में इलाज के लिए मिल मैनेजमेंट ने जिला चिकित्सालय ख़लीलाबाद भेज दिया। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मिल प्रबंधन के जरिये सूचना मिलने पर वे परिवार सहित पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। उनके साथ कार्य कर रहे मजदूरों ने बताया कि गैती संपूर्ण रूप से लोहे का बना हुआ था। अगर उसका बेंत लकड़ी का बना हुआ होता तो उनके भाई की जान बच सकती थी। यह मिल प्रबंधन व ठेकेदार की लापरवाही है। आगे बताया कि मृतक के दो छोटे-छोटे बेटे हैं। उनकी पत्नी नीतू का रो-रोकर बुरा हाल है। रैना पेपर मिल के प्रबंधक अखिलेश गिरी ने बताया कि मिल में रोड की ढलाई का टेंडर बाहरी ठेकेदार को दिया गया था। सड़क की ढलाई के लिए आई मिक्सर की केबल की चपेट में आ गया। इससे मिल का कोई लेनादेना नहीं है। मजदूर की मौत की सूचना पर पूर्व मंत्री जीएम सिंह पहुंच गए और मध्यस्थता कर परिजनों की सहमति पर मिल मैनेजमेंट व ठेकेदार ने मृतक के बच्चों के भरण पोषण के लिए मुआवजे की घोषणा की। उसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार हेतु शव को घर ले गए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed