{"_id":"64a9a6d41bf82d666c03d5a6","slug":"accidental-death-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-35-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: राख लदे डंपर ने 200 मीटर तक किसान को घसीटा, टुकड़ों में बंट गया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: राख लदे डंपर ने 200 मीटर तक किसान को घसीटा, टुकड़ों में बंट गया शव
Sat, 08 Jul 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 08 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
राम प्रकाश राय की फाइल फोटो।
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर रविवार की सुबह मार्निंग वाक पर निकले सिरसी निवासी किसान को राख लदे डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया और करीब 200 मीटर दूरी तक घसीट ले गया। हादसे में किसान की मौत हो गई और उसका शव टुकड़ाें में बट कर बिखर गया। हादेस के बाद चालक डंपर के साथ भाग निकला। मौके पर जुटे लोग सड़क पर बिखरे शव को देख कर सहम गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के टुकड़ों को एकत्र कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिरसी गांव निवासी राम प्रकाश राय (55) खेती किसान करते थे। रविवार सुबह पौने सात बजे के करीब गांव के पास रामजानकी मार्ग पर मार्निंग वाॅक पर निकले थे। वह सड़क पर टहल रहे थे। उसी दौरान धनघटा की तरफ से राख से लदा डंफर तेज रफ्तार से गुजरा और राम प्रकाश राय को अपनी चपेट में ले लिया।
राम प्रकाश राय डंपर में फंस गए और डंपर उन्हें करीब 200 मीटर दूर तक घसीटते हुए आगे निकल गया। हादसे में किसान का शव टुकड़ों में बंट कर बिखर गया। हादसे के बाद चालक डंपर के साथ सिकरीगंज गोरखपुर की ओर भाग गया। राहगीर और कुछ ग्रामीणों ने घटना को देखकर शोर मचाया तो काफी ग्रामीण इकट्ठे हो गए। ग्रामीणों ने हादेस की जानकारी पुलिस को देने के साथ उनके परिजनों को दी।
पीड़ित परिजन और पुलिस ने शव के टुकड़ों को एकत्रित किया। गांव के अभिषेक राय, विनोद यादव, कपीश चंद राय और वृजमोहन राय आदि ने बताया कि रामजानकी मार्ग पर राख लदे वाहनों के गुजरने से सड़क किनारे बसे लोगों, दुकानदारों और राहगीरों का जीना दुश्वार हो गया है। अब तो यह वाहन लोगों की जान लेने लगे हैं। सिरसी की घटना में जिस तरीके से दुर्घटना में डंपर ने किसान को 200 मीटर दूरी तक घसीटा और शव टुकड़ाें में विभाजित हो गया, उसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। राख लदे वाहनों पर रोक लगना जरूरी है।
विज्ञापन
एसओ संतोष मिश्रा ने बताया कि किसान राम प्रकाश राय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।