{"_id":"648f4a75dd7316355c0b65a6","slug":"accident-in-injured-khalilabad-news-c-7-1-211443-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, चार घायल
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के टेमा के पास रविवार को एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जिसमें दो की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इसमें एक महिला की हालत काफी गंभीर थी।
गोरखपुर के राप्तीनगर फेज-दो निवासी बामदेव परिवार के साथ अयोध्या से गोरखपुर लौट रहे थे। अभी वह कांटे पुलिस चौकी क्षेत्र के टेमा हाईवे पर पहुंचे ही थे कि उनकी कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे कार में सवार गंगोत्री (60), बामदेव (65), विद्यावती (63) और बबिता (19) वर्ष घायल हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने गंगोत्री और विद्यावती की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि गंगोत्री की हालत काफी गंभीर थी और उन्हें गहरी चोट लगी थी।