{"_id":"62a0d722b2c0920de736af28","slug":"accident-2-khalilabad-news-gkp4396672145","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में युवक की मौत
- बाइक से बड़ी बहन के साथ टिकट लेने खलीलाबाद रेलवे स्टेशन जा रहा था युवक
- राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्विस लेन पर बरईटोला के पास बाइक की खत्म हो गई पेट्रोल
- पैदल डिब्बा लेकर पंप पर जाने दौरान निजी बस ने युवक को चपेट में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्विस लेन पर बरईटोला मोहल्ले के पास बुधवार को निजी बस के कुचलने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।
गोरखपुर जिले के सहजनवां क्षेत्र के मईला गांव निवासी 19 वर्षीय देवेश कुमार पुत्र स्वर्गीय रामप्रसाद बुधवार को अपनी बड़ी बहन बबिता को बाइक पर पीछे बैठा कर खलीलाबाद रेलवे स्टेशन जा रहे थे। उन्हें लुधियान का टिकट लेना था। राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्विस लेन पर बरईटोला के पास उसकी बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया। देवेश कुमार साइड में बाइक को खड़ी कर बहन को वहीं रोक दिया। वह डिब्बा लेकर पैदल पेट्रोल लेने दूसरी तरफ पंप पर जा रहा था। उसी बीच गोरखपुर की तरफ से तेज गति से आई निजी बस ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही देवेश की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जब तक जुटी, तब तक बस छोड़ कर चालक भाग निकला। सूचना पर चौकी इंचार्ज बरदहिया वीरेंद्र मिश्र सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। चौकी इंचार्ज ने 108 नंबर एबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर पीड़ित परिजन और ग्रामीण बताए कि देवेश तीन भाई और दो बहन है। भाईयों में देवेश सबसे बड़े है। वह मुंबई में मेहनत मजदूरी करते थे। इधर कुछ समय से सिंलाई का काम करते थे। परिवार के मुखिया की मौत से परिजन गमगीन थे। मां गीत देवी का रो- रो कर बुरा हाल था। इधर आंख के सामने छोटे भाई को मरता देख कर बहन बदहवाश थी। बहन रो- रो कर परिजनों को घटना बताई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि प्राइवेट बस को कब्जे में ले लिया गया है। जबकि चालक पकड़ से दूर हो गया था। पीड़ित परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शोभित कुमार पांडेय