{"_id":"63c045016659bc760b1a2799","slug":"aath-skoolon-ke-shikshakon-par-hogee-kaarravaee-khalilabad-news-gkp4641299190","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आठ स्कूलों के शिक्षकों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आठ स्कूलों के शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ स्कूलों के शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
एडी बेसिक ने 19 दिसंबर को सांथा क्षेत्र के कई विद्यालयों का किया था निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बस्ती मंडल के एडी बेसिक के निरीक्षण में सांथा क्षेत्र के कई स्कूलों में कमियां मिली थीं। कई विद्यालय बंद पाए गए थे। उन्होंने बीएसए को आठ स्कूलों के हेडमास्टर से स्पष्टीकरण लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
एडी बेसिक डॉ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि 19 दिसंबर को सांथा क्षेत्र के संविलियन विद्यालय सांथा का निरीक्षण किया था। 445 विद्यार्थियों के सापेक्ष 231 विद्यार्थी मौके पर मिले थे। एमडीएम का खाना रसोई घर के बाहर बन रहा था। विद्यार्थी उपस्थिति के अनुसार अनाज का प्रयोग नहीं हो रहा था। खाद्य सुरक्षा भत्ता का अभिलेख सही नहीं था। प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए हैं।
पब्लिक इंटर कॉलेज अमथरी निघुरी में 326 विद्यार्थियों के सापेक्ष 110 मौजूद मिले। रसोई घर की स्थिति संतोषजनक नहीं थी। यहां भी खाद्य सुरक्षा भत्ता का अभिलेख सही नहीं था। प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण लेने को कहा गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय गोइठहां में विद्यार्थी में गड़बढ़ झाला मिला। प्रधानाध्यापक के जरिए फेंक नामांकन किया गया था। यहां भी खाद्य सुरक्षा भत्ता अभिलेेख सही नहीं था।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय अकोहली खुर्द, संविलियन विद्यालय नेतरीकलां, श्रीराम नरेश चौधरी कृषक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भी खाद्य सुरक्षा भत्ता अभिलेख सही नहीं मिले। प्राथमिक विद्यालय सांड़ा 2:55 बजे ही बंद मिला। एडी बेसिक ने बताया कि संबंधित विद्यालयों की जांच कर व प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण लेकर कार्रवाई कर उसकी रिपोर्ट देने के निर्देश बीएसए को दिए गए हैं।