फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   aasha worker meeting

आशा कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी घोषित करे सरकार : सरोज

Fri, 20 May 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
aasha worker meeting
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघौली में बैठक करती आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : KHALILABAD
आशा कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी घोषित करे सरकार : सरोज
विज्ञापन

- बकाया पारिश्रमिक का भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बघौली ब्लॉक के आशा कर्मचारी यूनियन की बैठक शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघौली पर हुई। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष सुशीला कन्नौजिया ने की। इसमें आशा कार्यकर्ता और आशा संगिनी को राज्य कर्मचारी घोषित करने और निश्चित मानदेय दिए जाने की हुंकार भरी गई।

यूनियन की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि आशा व आशा संगिनी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य कर रही हैं। गर्मी में फाइलेरियारोधी दवा खिलाने में लगी हुई हैं, लेकिन सरकार हमारी समस्याओं के निस्तारण पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता और आशा संगिनी को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए और आशा को निश्चित मानदेय प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि आशा व आशा संगिनी के कार्यों की प्रशंसा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री भी सार्वजनिक रूप से करते रहे हैं। इसके बाद भी समय से भुगतान नहीं हो पा रहा है। सरकार ने दो वर्ष का कोविड प्रोत्साहन भत्ता देने की घोषणा की है, लेकिन इसका भी भुगतान अब तक नहीं किया गया। ऐसे में अब आशा कार्यकर्ता व आशा संगिनी चुप रहने वाली नहीं है। यदि सभी बकाए का भुगतान जल्द से जल्द नहीं किया गया तो संघर्ष का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। मंडल संरक्षक सुभाष उपाध्याय ने कहा कि आशा और आशा संगिनी की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में हर स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सरकार और अधिकारियों की होगी। बैठक में बीसीपीएम नंदनी राय ने भुगतान के संबंध में जानकारी देते हुए आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द भुगतान कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद अधीक्षक को भी समस्याओं से अवगत कराया गया। बैठक में शशिकला, रेनू देवी, गायत्री सिंह, मिथिलेश, सरिता श्रीवास्तव, सरिता, नीतू यादव, निर्मला देवी, लालमती, उर्मिला देवी, पूनम, मनीषा, प्रेमशिला, पुष्पा, अनुपम राई, अनुपमा पाठक, बबलू यादव, सारिका, संध्या, विद्यावती, प्रियंका सिंह, विंद्रावती, संगीता, शारदा सिंह, गुड़िया, वेद प्रकाश पांडेय, रमा देवी, वीरेंद्र कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed