{"_id":"6298f0df2ec8b76c376919cb","slug":"aasha-worker-add-to-aayushman-bharat-khalilabad-news-gkp4390308110","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान भारत योजना से जुड़ेंगी आशा कार्यकर्ता व संगिनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान भारत योजना से जुड़ेंगी आशा कार्यकर्ता व संगिनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान भारत योजना से जुड़ेंगी आशा कार्यकर्ता व संगिनी
- मिशन निदेशक ने सीएमओ को पत्र भेजकर मांगा डाटा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। आयुष्मान भारत योजना के तहत आशा कार्यकर्ता और आशा संगिनियों को भी जोड़ा जाएगा। इसके तहत इनके परिवार के सदस्यों सहित पांच लाख तक का नि:शुल्क इलाज संभव हो सकेगा। इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक ने सीएमओ को पत्र भेजकर डाटा उपलब्ध कराने को कहा है।
शासन स्तर से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना चलाई जा रही है। इसके तहत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को नि:शुल्क पांच लाख तक प्रतिवर्ष इलाज की व्यवस्था है। इसके साथ ही इस योजना में पात्र परिवार शासन की अन्य योजनाओं का भी लाभ ले सकती हैं। शासन ने अब इस योजना से आशा कार्यकर्ता और आशा संगिनियों को भी जोड़ने का निर्णय लिया है। इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक अर्पणा उपाध्याय ने सीएमओ को पत्र भेजकर निर्धारित प्रारूप पर डाटा उपलब्ध कराने को कहा है। इससे जिले की 2,038 आशा कार्यकर्ता और आशा संगिनी लाभान्वित हो सकेंगी। जिला कम्यूनिटी प्रोसेस मैनेजर संजीव सिंह ने बताया कि मिशन निदेेशक का पत्र मिलने के बाद डाटा के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एसीएमओ डॉ. मोहन झा ने कहा कि संबंधित को डाटा जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है। जैसे ही डाटा उपलब्ध हो जाएगा, इसे शासन को भेज दिया जाएगा।