{"_id":"626ebe0778a3153fe5405c74","slug":"aarogya-fair-held-khalilabad-news-gkp4353725200","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेले में जांची गई 1024 मरीजों की सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेले में जांची गई 1024 मरीजों की सेहत
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले मरीजों को दवा देते चिकित्सक।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोग्य मेले में जांची गई 1024 मरीजों की सेहत
जिले की 22 स्वास्थ्य इकाइयों पर आयोजित किया गया स्वास्थ्य मेला
कोविड हेल्प डेस्क पर आए 898 मरीजों में 218 की हुई आरटीपीसीआर जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रविवार को जिले के 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इस मेले में 1023 मरीजों की निशुल्क जांच की गई और उन्हें दवाइयां दी गईं। कोविड हेल्प डेस्क पर कुल 898 लोग आए, जिनमें से 218 की आरटीपीसीआर जांच की गई।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले की 22 स्वास्थ्य इकाइयों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में गोल्डन कार्ड बनवाने, गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन परामर्श, पूर्ण टीकाकरण एवं परिवार नियोजन संबंधी साधनों एवं परामर्श की व्यवस्था रही। इसके साथ ही संस्थागत प्रसव संबंधी जागरुकता, जन्म पंजीकरण परामर्श, नवजात शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा परामर्श एवं सेवाएं, बच्चों में डायरिया एवं निमोनिया की रोकथाम के साथ ही टीबी, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया, कुष्ठ आदि बीमारियों की जानकारी, जांच एवं उपचार की निशुल्क सेवाएं दी गईं। पीएचसी पर जो जांचें नहीं हो पाईं, उन मरीजों को जांच के लिए सीएचसी अथवा जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।