फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   AAP workers demonstrated

आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 25 Aug 2021 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
AAP workers demonstrated
कलेकट्रेट पर अपनी मागों को लेकर प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : KHALILABAD
आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संतकबीरनगर। आम आदमी पार्टी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जल संरक्षण अभियान में घोटाले का आरोप लगाते हुए मटका फोड़कर विरोध जताया। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने योगी और मोदी सरकार में हुए घोटाले की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि जिले में विकास के नाम पर न सड़क ठीक है न स्कूल और स्वास्थ्य सुविधाएं। हर क्षेत्र में घोटाला किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए जल जीवन मिशन के अंतर्गत वर्ष 2020-21 में राज्यों को एक लाख 20 हजार करोड़ का आवंटन किया गया था, लेकिन इस योजना के क्रियान्वयन में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सौम्येंद्र प्रताप श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ‘जल जीवन मिशन’ के क्रियान्वयन में भारी आर्थिक गड़बड़ी सामने आई है। इस दौरान बलवंत राय, राम निवास मौर्य, तीरथ अग्रहरि, प्रतिमा यादव, श्याम यादव, अनुराग जायसवाल, ब्रह्मदेव सिंह, जनार्दन यादव, राजेंद्र प्रसाद पाल, मयंकधर सिंह, रघुनंदन, अजय कुमार कन्नौजिया, डॉ. धर्मेंद्र आर्य, राम गोपाल तिवारी, सुधीर सिंह, अम्बिका राय, धर्मेंद्र कुमार सिंह, अजय नारायण मिश्र, दुर्विजय यादव, राजवंत यादव, जैनेंद्र धर दूबे, अभिनव मणि, सुनील कुमार, राम सिंह, डॉ. अमित कुमार, राम सहाय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed