{"_id":"63d95e63e8e6016dfd49b860","slug":"aap-workers-demonstrated-at-the-collectorate-khalilabad-news-gkp465899056-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आप कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आप कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
जिलाधिकारी कार्यालय पर बढ़ने वाली बिजली दर के विरोध में प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर?
- फोटो : KHALILABAD
आप कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
बिजली दर व रोडवेज बसों के किराये में वृद्धि पर जताया आक्त्रसेश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने संभावित बिजली दर और रोडवेज बसों के किराये में वृद्धि का विरोध किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार बिजली बिल में वृद्धि का प्रस्ताव ला रही है। इस फैसले से जनता पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ेगा। यह प्रस्ताव किसी भी कीमत पर स्वीकार करने योग्य नहीं है।
उन्होंने कहा कि रोडवेज की बसों के किराये में वृद्धि किया जा रहा है। यह महंगाई के दौर में आम जनता पर बोझ के समान है। शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आबिद अली फिरदौसी ने कहा कि देश में 30 प्रतिशत तक कोयले का उत्पादन बढ़ा है। इसके बाद भी बिजली की दरों में वृद्धि की तैयारी की जा रही है। रोडवेज की बसों में किराया बढ़ाकर सरकार आम आदमी को आर्थिक रूप पीड़ित कर रही है।
विज्ञापन
बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सौम्येंद्र प्रताप श्रीवास्तव ने कहा कि बिजली और यात्रा समाज के सभी वर्गों के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस प्रस्ताव पर रोक लगाना चाहिए। प्रदर्शन में व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव दुर्विजय यादव, अमरपाल पांडेय, तीरथ अग्रहरी, कमर अहमद, राजवंत यादव, ब्रह्मदेव सिंह, अहमद अली, असगर अली, नियाज अहमद, बालगोविंद, आलोक श्रीवास्तव, विजय मौर्य, तस्लीम अंसारी आदि शामिल रहे।