फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   AAP workers agitated in collectorate

आप कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Sat, 07 May 2022 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
AAP workers agitated in collectorate
आप कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संतकबीरनगर। ललितपुर और चंदौली में हुई घटनाओं के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।

आम आदमी पार्टी के जिला संगठन प्रभारी सुबोध चंद यादव ने कहा कि ललितपुर में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता किशोरी न्याय पाने के लिए थाने गई तो दरोगा ने न्याय दिलाने की जगह पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। इसके साथ ही चंदौली में दो बेटियों को घर में घुसकर पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से पीटा, जिससे उनकी मौत हो गई। पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने कहा कि ललितपुर कांड और चंदौली कांड में पुलिस अभियुक्त है। इसलिए पुलिस जांच में किसी को भी न्याय नहीं मिल रहा है। पूर्व प्रदेश सचिव सौम्येंद्र प्रताप श्रीवास्तव ने कहा कि प्रयागराज में एक परिवार के पांच लोगों की हत्या हो जाती है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद में एक माह में लगातार कई हत्याएं हो चुकी हैं, ऐसा कब तक चलता रहेगा? ब्रह्मदेव सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। कार्यकर्ताओं ने दोनों जिलों में हुई घटनाओं की सीबीआई जांच की मांग की। इस दौरान सुधीर सिंह, अखिलेश कुमार पांडेय, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, अंबिका राय, रामाज्ञा उर्फ पिंटू गौड़, अमरपाल पांडेय, दुर्विजय यादव, जुनैद अहमद सिद्दीकी, तीरथ अग्रहरि, राजवंत यादव, विजय प्रताप, अरविंद यादव, अजय नारायण मिश्र, रंगी लाल यादव, श्रीलाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed