फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   aap protested against raid

मीडिया संस्थानों पर हुई कार्रवाई पर आप का प्रदर्शन

Sat, 24 Jul 2021 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
aap protested against raid
अपनी मागों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते अप पार्टी के कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : KHALILABAD
मीडिया संस्थानों पर हुई कार्रवाई पर आप का प्रदर्शन
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार पर लगाया मनमाना तरीका अपनाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मीडिया संस्थानों पर आयकर विभाग की ओर से की गई कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित मांगपत्र प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।

आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि इस देश में मोदी सरकार की ओर से पत्रकारों की जासूसी करवाना, सरकार की चापलूसी न करने और सरकारी तंत्र की नाकामियां उजागर करने पर मीडिया के दफ्तरों में छापे डलवाना यह दर्शाता है कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल है और कमियों को छिपाने के लिए यह कार्रवाई कर रही है। प्रदेश सचिव सौम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव ने कहा कि अपने ही देश के पत्रकारों की जासूसी करवाने वाली सरकार की शर्मनाक करतूतों ने अभी तूल पकड़ा ही था कि अब मीडिया संस्थानों में आयकर विभाग के छापे पड़ने शुरू हो गए। पत्रकारिता जगत पर ऐसी दमनात्मक कार्रवाई से कहीं न कहीं ये संदेश प्रेषित हो रहा है कि यह सरकार देश में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का वजूद ही मिटा देना चाहती है। इस दौरान प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह, बलवंत राय, प्रतिमा यादव, अम्बिका राय, रमेश चंद्र यादव, अमित प्रताप, विजय प्रताप, राम निवास मौर्य, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, अजय नारायण मिश्र, डॉ. अजय चौधरी, राम गोपाल त्रिपाठी, अजय कुमार कन्नौजिया, पंकज शर्मा, श्याम यादव, दुर्विजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed