फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   aap protest in colectrate

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 06 Jul 2021 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
aap protest in colectrate
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- मेडिकल उपकरणों की खरीद में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कोरोना महामारी के दौरान मेडिकल उपकरणों की खरीद पर सवाल खड़ा किया और कहा कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। इसकी जांच कराई जानी चाहिए। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव व जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल में उत्तरप्रदेश की जनता को बुरी तरह से तोड़कर रख दिया है। हजारों लोगों ने अपनों को खोया। ऑक्सीजन, बेड और इलाज के लिए लोग परेशान रहे। इस दौरान मेडिकल उपकरणों की खरीद में जमकर धांधली की गई। इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। इस दौरान प्रभात यादव, बलवंत राय, पूर्व जिलाध्यक्ष सौम्येंद्र प्रताप श्रीवास्तव, अजय कुमार कन्नौजिया, ब्रह्मदेव सिंह, अमित प्रताप, अफजलुरहमान खान, अरविंद यादव, अजय नारायण मिश्र, रजवंत यादव, सुरजीत मिश्र, विजय प्रताप यादव, कुसुमलता, ममता देवी, ज्वाला प्रसाद, दीपक गौड़, अनिल चौरसिया, महेश गौतम, अबुल फजल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed