फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   aanganbadi workers protested

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Sun, 01 May 2022 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
aanganbadi workers protested
श्रमिक दिवस पर कलेक्ट्रेट पर धरना देती आगनवाड़ी कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : KHALILABAD
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
विज्ञापन

बकाया मानदेय भुगतान की मांग किया, डीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने रविवार को कलेक्ट्रेट में धरना दिया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बकाया मानदेय का भुगतान तत्काल कराए जाने की मांग की। धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष मंजू चौधरी ने कहा कि छह माह से सभी परियोजनाओं में मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। इसके साथ ही कोविड-19 का बकाया प्रोत्साहन राशि का भुगतान भी नहीं किया गया है। कहा कि कुछ कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का दो वर्षों से मानदेय रुका है। बघौली एवं हैंसर की मिनी कार्यकर्ताओं का आठ माह का मानदेय बकाया है। तीन वर्षों से सभी कार्यकर्ताओं की वर्दी राशि का भुगतान बाकी है। सेमरियावां में सभी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का माह जनवरी, फरवरी 2016 का अभी तक मानदेय बकाया है। इस पर तत्काल कदम उठाया जाए। कार्यवाहक अध्यक्ष नीरू मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक माह परियोजनाओं पर तथा तीन माह पर संघ प्रतिनिधियों से वार्ता करने के शासन के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है। इसी तरह स्वयं सहायता समूह की लूट-खसोट पर अधिकारी आंखें मूंदे हैं। इस बीच जिला कार्यक्रम अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचीं और स्थानीय समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। साथ ही निदेशक के स्तर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के मानदेय भुगतान के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने 10 मई को संघ के प्रतिनिधियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन

धरने को जिला संरक्षक अयोध्या प्रसाद चौधरी, जिला मंत्री गरिमा सिंह, उपाध्यक्ष विमला राय, औसिमा खातून, विमला चौधरी, पूनम देवी, राजमती, उषा मिश्रा, माण्डवी मिश्रा, हरिशंकर पांडेय ने भी संबोधित किया, जबकि उषा, निर्मला, पूनम, मालती, शीला, राधा रानी , ऊषा सिंह, कुसुम लता पांडेय, शशी कला पांडेय, सरला सिंह, मंजू यादव, मोमिना, प्रवीन सिंह, अंजना, पुष्पा, कमलावती, भारती राय, रेहाना खातून, राजेश्वरी यादव, चंद्रकला, बबिता, प्रेमा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed