फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   aam aadmi party protest in city

आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 28 Aug 2022 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
aam aadmi party protest in city
शहर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : KHALILABAD
आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में शुगर मिल चौराहे से निकाली पदयात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में रविवार को शहर में प्रदर्शन किया। इसके साथ ही जुलूस निकालकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
शुगर मिल चौराहे से आप कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, परिवारवाद, वंशवाद और भ्रष्टाचार के विरोध में जुलूस निकाला। जो बैंक चौराहा, गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, समय जी तिराहा होते हुए मेंहदावल बाईपास तक गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रमेश चंद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में सिर्फ अमीरों का बोलबाला है। जिला प्रभारी सुबोध चंद्र यादव ने कहा कि यह सरकार गरीबों की सुधि लेने वाली नहीं है। बेरोजगारी चरम पर है, युवा परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सचिव बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ सौंम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव ने कहा कि जनता को आम आदमी की सरकार लाने के लिए प्रतिबद्ध होना पड़ेगा, तभी महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार से निजात मिल सकता है। इस दौरान महासचिव आलोक श्रीवास्तव, सुधीर कुमार सिंह, जनार्दन यादव, संतोष तिवारी, राम निवास मौर्य, विश्वमूर्ति त्रिपाठी, डॉ. जीके सागर, ब्रह्मदेव सिंह, डॉ. बृजेश निषाद, अंबिका राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed