फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   aaganbadi centre not complete

भुगतान पूरा, आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण अधूरा

Mon, 23 May 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
aaganbadi centre not complete
मेंहदावल के फरदहा गांव अधूरा आंगनबाड़ी पड़ा केंद्र।संवाद - फोटो : KHALILABAD
भुगतान पूरा, आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण अधूरा
विज्ञापन

- मेंहदावल क्षेत्र में अधूरे पड़े हैं 31 आंगनबाड़ी केंद
- कहीं प्लास्टर नहीं तो कहीं रैंप, फाटक
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र में मनरेगा योजना से स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्र के भवनों का निर्माण अधूरा पड़ा है। धन खर्च होने के बाद भी अब तक 31 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण पूरी नहीं हो सका है। कहीं पर प्लास्टर तो कहीं रैंप नहीं बनाए गए हैं। कई भवनों में अब तक फाटक नहीं लगाया गया है।
मेंहदावल क्षेत्र में वर्ष 2016-17 मेें 31 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए स्वीकृति हुआ था। उसका धन भी अवमुक्त हो गया था। एक आंगनबाड़ी केंद्र को बनाने में करीब आठ लाख पांच हजार रुपये की लागत थी। भवन निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था विकास खंड को नामित किया गया। निर्माण कार्य के नाम पर एक साथ धन की निकासी कर ली गई। लेकिन अब तक आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

हालात यह है कि आज भी मेंहदावल ब्लॉक के 31 ग्राम पंचायतों में बनने वाला आंगनबाड़ी भवन अधूरा है। ग्राम पंचायत समोगर, औरही, बनकटा, बाराखाल, भिटिया आदि गांवों में अब भी आंगनबाड़ी केंद्र दो वर्ष बाद अधूरा हैं। कहीं भवन निर्माण हुुुआ पर प्लास्टर नहीं तो कहीं फाटक, रैंप, रंगाई पुताई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेंहदावल ब्लॉक के विभिन्न गांवों में बनने वाले आंगनबाड़ी केंद्र के अधूरे निर्माण का मामला संज्ञान में नहीं है। इसे अपने स्तर से देखते हुए निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
- महावीर सिंह, खंड विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed