फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   a yuth select in ssc

Sant Kabir Nagar News: राजगीर का बेटा एसएससी सीजीएल में चयनित

Fri, 19 May 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 19 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
a yuth select in ssc
हरिहरपुर। खलीलाबाद ब्लॉक के नैनाझाला गांव निवासी राजगीर पिलोरी चौहान के बेटे गोमती प्रसाद ने एसएससी सीजीएल की परीक्षा में चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उसके चयन पर खुशी जताते हुए गांव और क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है।
विज्ञापन

गोमती प्रसाद की प्राथमिक शिक्षा हरिहरपुर स्थित परिषदीय स्कूल से हुई थी। इंटरमीडिएट तक की शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा से हुई। गोमती ने एक साल तक बीटेक की तैयारी की और आईआईटी रूढ़की उत्तराखंड से 2021 में बीटेक पूरा किया। इसी दौरान कैंपस सलेक्शन के जरिये गेल की सीएसआरएल कंपनी में एकेडमिक अफसर के पद पर चयनित हुए।
विज्ञापन

गोमती का सफर यहीं नहीं रुका, उन्होंने ऑनलाइन तैयारी करते हुए तीन माह में ही एसएससी सीजीएल की परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने बताया कि अभी वह आगे भी परीक्षा की तैयारी जारी रखेंगे। उनके चयनित होने की खबर से घर में खुशी की लहर दौड़ गई। पिता पिलोरी चौहान, माता गायत्री देवी और भाई इंद्रेश, रिंकू, राकेश, रामसिंह, रामानंद, बहन पुष्पा ने खुशी जताते हुए एक दूसरे मिठाई खिलाई। क्षेत्र के प्रिंस मद्धेशिया, प्रशांत मद्धेशिया, चंद्रभान ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed