{"_id":"62a61fe99a3a2e16dc56db06","slug":"a-youth-suiceded-khalilabad-news-gkp440096969","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत के कुंडे से लटककर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत के कुंडे से लटककर युवक ने दी जान
विज्ञापन
मृतक अमन शुक्ला की फाइल फोटो।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत के कुंडे से लटककर युवक ने दी जान
नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड नंबर सात शास्त्रीनगर की घटना
पलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर/धनघटा। शनिवार की रात नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड नंबर सात शास्त्रीनगर निवासी एक युवक ने छत के कुंडे के सहारे साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची हरिहरपुर चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अमन शुक्ला (28) पुत्र स्वर्गीय ब्रह्मदेव शुक्ल हरिहरपुर के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थे। उन्होंने शनिवार की रात को साड़ी का फंदा बनाकर कमरे की छत में लगे कुंडे के सहारे लटक कर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक शनिवार की रात किसी बात के लेकर अमन ने अपनी पत्नी रोली मिश्रा और मां से नाराज होकर खुद को कमरे में बंद कर लिया। कुछ देर बाद पत्नी और मां ने उन्हें बाहर से आवाज लगाई लेकिन कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। किसी अनहोनी की आशंका होने पर मां और पत्नी ने आसपास के लोगों को बुलाया और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। जहां अमन शुक्ला फंदे से लटक रहे थे। यह मंजर देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। इसी बीच सूचना पर मयफोर्स पहुंचे हरिहरपुर चौकी इंचार्ज मनोज पटेल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमन के पिता ब्रह्मदेव शुक्ला की मौत दस साल पहले हो गई थी। घर में 80 वर्षीय वृद्ध मां के अलावा मृतक की पत्नी रोली मिश्रा मौजूद थीं। इकलौते अमन की अभी चार माह पूर्व ही शादी हुई थी। अमन की दो बहनें भी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। मृतक की पत्नी रोली मिश्रा और माता राजमती के अनुसार अमन शुक्ला की कुछ दिनों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। व्यवहार में काफी बदलाव हो गया था। चौकी इंचार्ज मनोज पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।