फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   a youth girl found hang inher room

संदिग्ध हाल में युवती की मौत

Thu, 17 Jun 2021 09:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
a youth girl found hang inher room
संदिग्ध हाल में युवती की मौत
विज्ञापन

घर का खर्च चलाने के लिए पिता गए हैं लुधियाना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है पुलिस की नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के दुघरा कला की रहने वाली एक युवती की बुधवार की देर शाम संदिग्ध हाल में मौत हो गई। परिजनों ने युवती के जरिए कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे लटकर आत्महत्या किए जाने की बात बताई, लेकिन आत्मघाती कदम की वजह परिजन नहीं बता पाए। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जगदीशपुर चौकी क्षेत्र के दुघरा कला गांव निवासी रामवृक्ष परिवार का खर्च चलाने के लिए लुधियाना गए हैं। घर पर उनकी पत्नी दो बेटियों के साथ रहती है।ं रामवृक्ष की पांच बेटियां हैं। इनमें से तीन बेटियों की शादी हो चुकी है, जो अपनी ससुराल में हैं। रामवृक्ष की चौथे नंबर की 20 वर्षीय बेटी होली की बुधवार की देर शाम में घर में संदिग्ध हाल में मौत हो गई। मां श्यामरथी ने बताया कि वह छोटी बेटी आइना के साथ खेत गई हुई थी। घर पर चौथे नंबर की बेटी होली अकेली थी। खेत से जब घर लौटी तो देखा कि होली की लाश कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे लटक रही थी। शेार मचाने पर गांव के लोग पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतरवाने के बाद पुलिस उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। बेटी के आत्मघाती कदम उठाने की वजह मां नहीं बता पाई। एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि होली के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed