फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   a youth girl died in miserble conditions

संदिग्ध हाल में युवती की मौत

Fri, 24 Jun 2022 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
a youth girl died in miserble conditions
संदिग्ध हाल में युवती की मौत
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के सांखी गांव की रहने वाली थी रीना
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के सांखी निवासी युवती की बृहस्पतिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती की मौत परिजन जहां पेट दर्द से होना बता रहे हैं, वहीं, गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।

महुली क्षेत्र के सांखी गांव के रहने वाले राजाराम की 18 वर्षीय बेटी रीना की संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक तबीयत खराब हुई। घर पर मौजूद बहन उसे एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर ले गई। चिकित्सकों ने देखते ही रीना को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर चौकी प्रभारी काली जगदीशपुर रमजान अली, कांस्टेबल शरद राय मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार रीना के पेट में अचानक दर्द शुरू हुआ और कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। बेटी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जबकि ग्रामीण युवती की मौत की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। इस संबंध में एसओ रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवती के मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed