{"_id":"61eae47777c80c4b941884f5","slug":"a-youth-found-hang-in-dudhara-khalilabad-news-gkp424481199","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से कहासुनी के बाद फंदे से लटका युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से कहासुनी के बाद फंदे से लटका युवक, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी से कहासुनी के बाद फंदे से लटका युवक, मौत
दुधारा गांव का मामला, डेढ़ वर्ष पूर्व ही हुआ था विवाह
संवाद न्यूज एजेंसी
दुधारा। दुधारा गांव का 25 वर्षीय युवक पत्नी से कहासुनी बाद छत के कुंडे से फंदा लगाकर लटक गया। पत्नी के शोर मचाने पर पहुंचे लोग युवक को फंदे से उतारकर डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
ग्राम प्रधान की ओर से अब्दुल कलाम ने बताया कि दुधारा गांव निवासी 25 वर्षीय सागर बृहस्पतिवार की रात में करीब नौ बजे घर आया। इसके बाद पत्नी से उसकी कहासुनी हो गई। युवक घर के कमरे में चला गया। छत के कुंडे से चादर लटकाकर, उसका फंदा बना लिया और लटक गया। बाद में पत्नी के शोर मचाने पर अगल-बगल के लोग पहुंच गए। लोगों ने युवक को फंदे से उतारकर चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची दुधारा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। देर शाम युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि युवक के माता-पिता दोनों की मौत हो चुकी है। अभी डेढ़ वर्ष पूर्व युवक का विवाह हुआ था। पति-पत्नी के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। एसओ दुधारा सर्वेश राय ने बताया कि युवक का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों से बात करने और शव की स्थिति देखने के बाद प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। जांच जारी है।