{"_id":"69ad3ecc2f4a442f890f36bb","slug":"a-young-man-died-in-a-road-accident-in-sant-kabir-nagar-his-car-collided-with-a-tree-2026-03-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar: पेड़ से टकराई बेकाबू कार, एक की मौत- चार घायल; भुजौली गांव के पास हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar: पेड़ से टकराई बेकाबू कार, एक की मौत- चार घायल; भुजौली गांव के पास हुआ हादसा
Sun, 08 Mar 2026 02:48 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर
Published by: Rohit Singh
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:48 PM IST
विज्ञापन
हादसे में मृतक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कांटे क्षेत्र के भुजौली गांव के पास एक बेकाबू कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हैं। एक युवक को लखनऊ रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार भुजौली गांव के पास शनिवार रात करीब एक बजे एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
इसमें मोतीनगर, खलीलाबाद निवासी शमशुद्दीन (22) की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हैं। इसमें खलीलाबाद के पठान टोला के रहने वाले साहिल (17) की स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कार सवार सभी लोग खलीलाबाद से समिरियावां जा रहे थे।
विज्ञापन
दुर्घटना में पठान टोला के फैजान अहमद (20), बंजरिया खलीलाबाद के शुभ (20) और रेलवे स्टेशन रोड खलीलाबाद निवासी अंश यादव (18) भी शामिल हैं। इनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन