{"_id":"6a34417a67de3e7fcc091c1a","slug":"a-trailer-loaded-with-gravel-suffered-a-tyre-burst-crashed-through-the-bridge-railing-and-fell-below-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-152450-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गिट्टी लदे ट्रेलर का टायर फटा, पुल की रेलिंग तोड़ नीचे गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गिट्टी लदे ट्रेलर का टायर फटा, पुल की रेलिंग तोड़ नीचे गिरा
Fri, 19 Jun 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के गोरखपुर हाईवे स्थित मगहर के रसूलाबाद हनुमान मंदिर के पास गिट्टी लदा ट्रेलर का टायर फट गया। इस कारण ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गया। इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रेलर में आग लग गई। सूचना पर पहुंची मगहर पुलिस ने घायल चालक को जिला चिकित्सालय खलीलाबाद भिजवाया। दमकल विभाग की टीम ने ट्रेलर में लगी आग पर काबू पाया। इस दौरान कुछ देर के लिए एक लेन का यातायात बाधित रहा।
मगहर चौकी इंचार्ज विनोद यादव ने बताया कि महाकालेश्वर इंटरप्राइजेज लिमिटेड कंपनी का ट्रेलर गिट्टी लेकर बस्ती की ओर से गोरखपुर की तरफ जा रहा था। ट्रक नेशनल हाईवे के रसूलाबाद हनुमान मंदिर के पास बने पुल पर पहुंचा ही कि उसका एक टायर फट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गया। इसके साथ ही ट्रक के इंजन में आग भी लग गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंचीं। हादसे में जनपद फतेहपुर थाना हुसैनगंज के ग्राम कनईतर निवासी ट्रक चालक नीरज पुत्र वीरेंद्र को चोटें आई हैं, जिसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक में लगी आग पर काबू पाया।