{"_id":"69372afe6a4e2cd37d07dd52","slug":"a-report-has-been-filed-against-six-people-on-charges-of-assault-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-142473-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मारपीट के आरोप में छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मारपीट के आरोप में छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
Tue, 09 Dec 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के जंगलकला खुशिया गांव में मारपीट के आरोप में छह पटीदारों पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित दिनेश प्रजापति निवासी जंगल कला खुशिया ने बताया कि 7 दिसंबर को शाम करीब 7 बजे उनके पटीदार अनुज, विनय, मनोज, रीना, तारा, विंदू एक राय होकर धारदार हथियार व लाठी डंडा लेकर उनके दरवाजे पर आए और उनको गाली देने लगे। मना करने पर जान से मारने के लिए दौड़ा लिया।
वह अपनी जान बचाकर घर में भागे तो आरोपियों ने उनके घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। उनको बचाने आई पत्नी अनीता, पुत्र दीपक और अर्जुन को भी गाली देते हुए बुरी तरह मारापीटा। शोरगुल पर आसपास के लोग आए तो आरोपी घर का सामान नष्ट कर जान से मारने की धमकी देते चले गए। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। संवाद