{"_id":"696bd03b456ae47a490353fc","slug":"a-pickup-truck-heading-to-prayagraj-collided-with-a-bus-injuring-23-and-killing-one-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-144588-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्रयागराज जा रही पिकअप की बस से टक्कर, 23 घायल, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्रयागराज जा रही पिकअप की बस से टक्कर, 23 घायल, एक की मौत
विज्ञापन
सुक्खू की फाइल फोटो
- बेलहर थाना क्षेत्र के परसोहियां गांव का है मृतक
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए बेलहर से प्रयागराज जा रही एक पिकअप की शनिवार की सुबह प्रतापगढ़ के पास बस से टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप सवार 24 लोग घायल हो गए और एक अधेड़ की मौत हो गई। यह हादसा प्रतापगढ़ के जोगापुर के पास होना बताया जा रहा है। अधेड़ की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोग शव आने का इंतजार कर रहे हैं।
जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के परसोहियां व अगल-बगल गांव के करीब 25 लोग एक पिकअप में प्रयागराज स्नान करने के लिए शुक्रवार की रात में निकले थे। शनिवार की सुबह घने कोहरे के कारण प्रतापगढ़ के जोगापुर के पास एक बस से टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप में सवार 24 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसमें सभी घायलों काे प्रतापगढ़ के पास अस्पताल ले जाया गया। जहां घायलों का इलाज हुआ।
वहीं बेलहर थाना क्षेत्र के परसोहिया निवासी सुक्खू (55) पुत्र हरखू की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाकी अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। प्रतापगढ़ पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के चार बेटे और दो बेटियां हैं। हादसे में घायल कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है, जबकि कुछ का इलाज अभी प्रतापगढ़ के अस्पताल में चल रहा है।