{"_id":"621bae87e2580c1c4e56c29d","slug":"a-man-was-died-in-accident2-khalilabad-news-gkp4283775166","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में चाचा की मौत, भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में चाचा की मौत, भतीजा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में चाचा की मौत, भतीजा घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। राम जानकी मार्ग पर मलौली पेट्रोल पंप के पास रविवार को बोलेरो की चपेट में आने से बाइक पर पीछे बैठे चाचा की जहां मौत हो गई, वहीं बाइक चला रहा भतीजा घायल हो गया। घायल भतीजे का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना से पीड़ित के घर कोहराम मच गया।
क्षेत्र के ठठरा गांव निवासी 60 वर्षीय किसान भरत यादव अपने 18 वर्षीय भतीजे के साथ बाइक से धनघटा के मरचहिया बाजार में मिर्च बेचने गए थे। काम निपटाने के बाद वे भतीजे के साथ घर लौट रहे थे। बाइक भतीजा सतीश चला रहा था। रामजानकी मार्ग पर मलौली के पास स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल लेने के लिए सतीश जब सड़क पर बाएं से दाएं तरफ मुड़े। उसी समय सामने से गुजरी तेज गति की बोलेरो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वे चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए औ घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया, जहां चाचा और भतीजा की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ विनय पाठक ने बताया कि किसान भरत यादव की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही मौत हो गई। घायल भतीजे सतीश का इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।