फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   a man was died fall of chhat

संतकबीरनगर के युवक की भोपाल में छत से गिरकर हुई मौत

Sun, 17 Apr 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
a man was died fall of chhat
संतकबीरनगर के युवक की भोपाल में छत से गिरकर हुई मौत
विज्ञापन

शनिवार शाम की घटना, रविवार को पहुंचा शव तो मचा कोहराम
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के बेलवा ठकुराई टोला केवटहियां के मजदूर की मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में काम के दौरान छत से गिरकर मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद गांव में कोहराम मच गया। घर के इकलौते कमाऊ सदस्य की असमय मौत से परिवार के सामने दो जून की रोटी का संकट भी पैदा हो गया है।

शनिवार की देर शाम बेलवा ठकुराई टोला केवटहियां निवासी बजरंगी पुत्र मोती निषाद उम्र 38 वर्ष की मौत की सूचना घरवालों को मिली। जिससे सभी रोने बिलखने लगे। मृतक की पत्नी सुशीला ने बताया की बजरंगी अपने साढ़ू निवासी सिटकिनी थाना धनघटा के साथ भोपाल में सटरिंग का काम करता था। जहां काम के दौरान ही छत से नीचे गिर गया। उसे अस्पताल भिजवाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार का उसका शव घर पहुंचा। उसके बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। मृतक के माता पिता तथा तीन भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। बजरंगी घर का इकलौता जिम्मेदार था, उसकी भी मौत हो गई। उसके परिवार में अब दो पुत्र हैं राज निषाद और अजय निषाद। पिता के निधन से बच्चों के सिर से बाप का साया उठ गया। गांव के लोग परिजनों को ढाढस बंधा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed