{"_id":"613b8fb88ebc3e1ef054df06","slug":"a-man-body-found-in-canal-khalilabad-news-gkp4086742161","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत गए अधेड़ की नाले में फिसलने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत गए अधेड़ की नाले में फिसलने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत गए अधेड़ की नाले में फिसलने से मौत
बखिरा। क्षेत्र के चिरैयाडांड़ गांव निवासी शख्स की शुक्रवार की शाम को सिवान में स्थित नाले में लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
चिरैयाडांड़ गांव निवासी 55 वर्षीय लालमन पुत्र काशी शुक्रवार की शाम को सिवान में खेत देखने गए थे। वह काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खेत के बगल से गुजरे नाले में उनकी लाश मिली। सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोग कयास लगाए कि पैर फिसल जाने से नाले में गिर कर मौत हुई होगी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और नाले से शव को बाहर निकलवाई। एसओ चंदन कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया पैर फिसलने से नाले में गिर कर लालमन की मौत होने का मामला सामने आ रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद