{"_id":"613a3f9a8ebc3ec5ed0accdf","slug":"a-labour-died-during-work-khalilabad-news-gkp408555528","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैड से गिरकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैड से गिरकर मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैड से गिरकर मजदूर की मौत
सीढ़ी निर्माण के लिए बनाया गया था पैड
मजदूर की मौत से सदमे में परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसया। धनघटा क्षेत्र के परसा चौराहे पर बृहस्पतिवार को मकान के सीढ़ी निर्माण के लिए बनाए गए पैड के टूट जाने से नीचे गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
क्षेत्र के रामपुर बारहकोनी बाजार निवासी आलोक पुत्र मुन्नालाल परसा चौराहे पर मकान बनवा रहे हैं। नवनिर्मित मकान में कई दिनों से प्लास्टर का कार्य हो रहा है। बृहस्पतिवार को मकान की छत पर जाने के लिए सीढ़ी बनाने का कार्य चल रहा था। सीढ़ी निर्माण के लिए बनाए गए पैड पर चढ़कर 51 वर्षीय मजदूर खरचा गांव निवासी रामकेश पुत्र हंसू कार्य कर रहे थे। उसी दौरान अचानक पैड टूट गया और मजदूर रामकेश नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल रामकेश को लोग सीएचसी मलौली ले गए, जहां देखते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मजदूर की मौत की खबर जैसे ही उसके घर पहुंची, वैसे ही कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी सवारी देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। ग्रामीण बताए कि रामकेश के 21 वर्षीय बेटा राजेंद्र, नौ वर्षीय साहब राम, सात वर्षीय बेटी शालिनी, छह वर्षीय सीमा है। मजदूरी के सहारे ही घर का खर्च चलता था। मुखिया की मौत से गरीब परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा। एसओ अनिल कुमार दूबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।