{"_id":"618d4cc781b2c964c669dcf8","slug":"a-handicaped-man-died-in-miserable-conditions-khalilabad-news-gkp415996149","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में दिव्यांग युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में दिव्यांग युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हाल में दिव्यांग युवक की मौत
धनघटा। बृहस्पतिवार की सुबह बालमपुर गांव के पास दिव्यांग युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
राम जंगला गांव निवासी 32 वर्षीय राकेश पुत्र रामदरश पैर से दिव्यांग हैं। बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे वह बालमपुर गांव में किसी कार्य के लिए गए। गांव वालों का कहना है कि दिव्यांग अचानक गांव के बाहर जाकर गिर कर अचेत हो गए। उन्हें वहां से उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले जाया गया, जहां देखते ही डॉक्टरों ने दिव्यांग राकेश को मृत घोषित कर दिया। एसओ विनय कुमार पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा। दिव्यांग राकेश की अचानक हुई मौत को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। संवाद