फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   a girl pushed from roof

युवक ने छत पर सोई युवती को नीचे धकेला

Wed, 27 Apr 2022 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
a girl pushed from roof
युवक ने छत पर सोई युवती को नीचे धकेला
विज्ञापन

भाभी ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो धक्का देकर भाग निकला
गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है घायल युवती का उपचार
पुलिस ने आरोपित युवक पर दर्ज किया मारपीट का केस
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। दो दिन पूर्व क्षेत्र के सिकरी गांव की रहने वाली एक युवती को गांव के ही युवक ने छत से नीचे धकेल दिया। इससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती का उपचार गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। भाभी ने युवक को पकड़ने की कोशिश की तो उसे धक्का देकर आरोपी भाग निकला। बुधवार को पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया।

क्षेत्र के सिकरी गांव की रहने वाली सीता शर्मा पत्नी गणेश शर्मा का आरोप है कि 24 अप्रैल की रात में उसकी ननद 20 वर्षीय लक्ष्मी और 14 वर्षीय किरन छत पर सोईं थीं। रात में 11 बजे गांव का रहने वाला 24 वर्षीय नासिर अली उसके छत पर चढ़ गया और अकारण अपशब्द कहने लगा। उसी बीच ननद लक्ष्मी की नींद खुल गई। जब लक्ष्मी ने अपशब्द का विरोध किया तो नासिर ने उसे छत से नीचे धकेल दिया। छोटी ननद किरन ने शोर मचाया तो उसने छत पर जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक नासिर घर में आ गया और उन्हें भी धक्का देकर गिरा दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गया। आरोप है कि छत से गिराने की वजह से ननद लक्ष्मी को काफी चोटें आईं। हालत गंभीर होने से गोरखपुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित भाभी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि घटना दो दिन पहले की है। जैसे ही सीता शर्मा की ओर से तहरीर दी गई, वैसे ही आरोपित नासिर के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है। घटना के पीछे क्या कारण है, उसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed