फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A foot march will be taken out in all three assembly constituencies and programs will be held

Sant Kabir Nagar News: तीनों विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी पदयात्रा, होंगे कार्यक्रम

Sat, 25 Oct 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 25 Oct 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
A foot march will be taken out in all three assembly constituencies and programs will be held
डॉक बंगले पर पत्रकार वार्ता करती प्रभारी मंत्री-स्रोत सूचना
संतकबीरनगर। जिले की प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने शनिवार को कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एक भारत-आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में पद-यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही स्वच्छता अभियान, सरदार पटेल की विरासत पर सेमिनार व वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आदि आयोजित की जाएंगी। ये बातें शनिवार को प्रभारी मंत्री ने डाक बंगले पर प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पदयात्रा के दौरान ट्रैफिक जाम आदि की समस्या न हो, इसे पहले से ही सुनिश्चित कर लिया जाए।
विज्ञापन

पदयात्रा में शामिल होने वाले युवाओं, छात्रों व अन्य प्रतिभागियों की सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की तैयारी पहले से ही सुनिश्चित कर ली जाए। 10 किलोमीटर की पदयात्रा के दौरान बीच में स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था रखी जाए। स्वच्छ पेयजल, मोबाइल शौचालय व एंबुलेंस की भी व्यवस्था सुनिश्चित रखी जाए। पदयात्रा में विशेष रूप से युवाओं, एनसीसी व विद्यालयों के बच्चों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता व समरसता का भाव ही पदयात्रा का उद्देश्य है। माई भारत पोर्टल के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण कराते हुए निबंध प्रतियोगिताएं एवं प्रश्नोत्तरियों व राष्ट्रीय रील प्रतियोगिताओं आदि का आयोजन शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार कराया जाएगा।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा नीतू सिंह, विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, जिला प्रभारी भाजपा अजय सिंह गौतम, एडीएम जयप्रकाश, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, एसडीएम खलीलाबाद अरुण माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed