{"_id":"62bde294880ad8152d4c2219","slug":"a-farmer-died-by-current-khalilabad-news-gkp4421910124","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट से किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट से किसान की मौत
टुल्लू पंप से बारिश का पानी निकालने के दौरान हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसया बाजार। धनघटा क्षेत्र के निहैला गांव में बृहस्पतिवार को सोख्ता गड्ढे से बारिश का पानी टुल्लू पंप से निकालने के दौरान करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया।
निहैला गांव निवासी 50 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र जीतू खेती करके परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनके घर के सामने बने सोख्ता गड्ढे में बरसात का पानी भर गया था। गड्ढे से बारिश का पानी निकालने के लिए वह टुल्लू पंप लगाए थे। टुल्लू पंप के स्विच बोर्ड को ऑन करने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद परिजन और आसपास के लोग पहुंच गए। घायलावस्था में लोग उन्हें सीएचसी मलौली ले गए, जहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम हाउस आए ग्रामीणों ने बताया कि ओमप्रकाश के दो बेटे और दो बेटियां हैं। घटना से पीड़ित पत्नी शारदा और बेटे-बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल था। संवाद