{"_id":"9660bf91e9e61bd39ed06b472ee935f5","slug":"a-case-of-murder-against-four-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
Updated Sat, 13 Feb 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़सरा गांव निवासी विद्यावती देवी पत्नी ओम प्रकाश तिवारी का आरोप था कि उसकी बहू को रविवार को बच्चा पैदा हुआ था।
मंगलवार को उसके गांव के बेचन केवट के घर पर एक अज्ञात व्यक्ति आया था,जो उसके घर पर आकर पति से खलीलाबाद चल कर बहू के लिए सामान खरीदने की बात किया था।
वह और पति उस व्यक्ति की बाइक से एक ही साथ खलीलाबाद गए और सामान की खरीदारी की। रात तक जब उसके पति ओमप्रकाश घर नहीं आए तो खोजबीन शुरू की।
रात नौ बजे पता चला कि उसके पति की लाश दुधारा क्षेत्र के लखमा के पास पड़ी है तो वह परिवार के लोगों के साथ वहां गई। लखमा गांव के बब्बू बंजारा के घर के दरवाजे पर उसके पति की लाश पड़ी थी।
आरोप था कि गांव के बेचन ने अपने भतीजे संतोष के साथ साजिश करते हुए बब्बू और रामजीत बंजारा निवासी लखमा के साथ मिल कर उसके पति ओमप्रकाश की हत्या कर दी।
विज्ञापन
एसओ सतानंद पांडेय ने बताया कि पहले लखमा गांव निवासी बब्बू की तरफ से दी गई तहरीर पर मृतक ओम प्रकाश तिवारी के खिलाफ चोरी के प्रयास का केस दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।
इधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर यह बात सामने आई कि ओम प्रकाश की मौत छत से गिरने से नहीं बल्कि पीट-पीट कर चोट पहुंचाने से हुई थी।
मृतक की पत्नी की तहरीर पर बब्बू, बेचन,संतोष समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। हत्या से जुडे़ साक्ष्य का संकलन किया जा रहा है।
एसपी शैलेष कुमार पांडेय पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया कि ओमप्रकाश की मौत पिटाई से हुई थी। उम्मीद है कि जल्द ही हत्या का पर्दाफाश पुलिस कर देगी।
शोभित कुमार पांडेय