{"_id":"696943087a56499f9f0042d5","slug":"a-bleak-picture-of-the-cleanliness-campaign-sewage-water-has-been-flowing-on-the-street-for-months-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-144481-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्वच्छता अभियान की बेरंग तस्वीर, महीनों से सड़क पर नाली का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्वच्छता अभियान की बेरंग तस्वीर, महीनों से सड़क पर नाली का पानी
Fri, 16 Jan 2026 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
नेदुला से बंजरिया मोहल्ले में जाना वाले मार्ग पर हुआ जलभराव-संवाद
- फोटो : 1
संतकबीरनगर। शहर में स्वच्छता को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन तस्वीरें इस दावे की पोल खोल रही हैं। स्थिति यह है कि शहर के बंजरिया व मोतीनगर में नालियां जाम होने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। जनप्रतिनिधियों व नगर पालिका प्रशासन से शिकायत के बाद भी स्थिति तस की तस है। लोगों को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका है।
शहर के बंजरिया मोहल्ले में नेदुला बाईपास से होकर जूनियर हाईस्कूल की तरफ जाने वाले मार्ग पर करीब तीन माह से सड़क पर जलभराव है। मोहल्ले के लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई। लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। इसी प्रकार की स्थिति शहर में मोतीनगर मोहल्ले की भी है। मीट मंडी से होकर जाने वाले इस मार्ग पर नालियां जाम पड़ी हुई है। नालियां ओवरफ्लो होने पर सड़क पर गंदा पानी पसर जाता है, इससे इस मार्ग से होकर आना-जाना मुश्किल हो जाता है।
0
कई जगहों पर खाली प्लाॅट में भरा है पानी
शहर के कई जगहों पर खाली पड़े प्लाटों में पानी भरा हुआ है। इसकी निकासी के लिए कोई इंतजाम नहीं है। विधियानी मोड़ के पास खाली स्थान पर जलभराव है। इससे दुर्गंध उठ रही है, जिससे आसपास के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। साथ ही संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। इसी तरह बंजरिया पश्चिमी वार्ड में भी नालियों का पानी खाली पड़े प्लाॅट में जमा हो रहा है। इसके बाद भी पालिका प्रशासन इस समस्या को दूर करने के लिए कदम नहीं उठा रहा है। बंजरिया निवासी हमीदुल्लाह, विधियानी मोड़ निवासी गोरख प्रसाद आदि ने बताया कि जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए कदम नहीं उठाया जा रहा है। इससे समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
0
शहर में जहां पर भी जलभराव के कारण समस्या आ रही है, उसे दूर करने के लिए सफाई कर्मियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही नियमित रूप से नालियों की सफाई कराई जा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। -अवधेश कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद

नेदुला से बंजरिया मोहल्ले में जाना वाले मार्ग पर हुआ जलभराव-संवाद- फोटो : 1