फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   जांच में 106 लोग मिले एचआईबी संक्रमित

जांच में 106 लोग मिले एचआईबी संक्रमित

Mon, 03 Mar 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Mon, 03 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जागरूकता का अभाव कहे या फिर असावधानी। जिले में एड्स रोगियों की बढ़ रही संख्या चिंता का विषय है। सिर्फ एक साल में आईसीटीसी सेंटर पर हुए जांच में 106 मरीज एचआईवी संक्रमित पाए गए। जिसमें सात प्रसव धात्री महिलाए भी रही। इनमें से तीन महिलाओं का ठीक प्रकार से प्रसव भी हुआ। जन्मे बच्चे भी पूरी स्वस्थ्य है, मगर एक बच्चे की अभी जांच हुई है और उसकी रिपोर्ट नहीं आई है। फिलहाल तीन महिलाओं का प्रसव गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में हुआ था। वर्ष 2013-14 में जनपद के लिंक एआरटी में सात गर्भवती महिलाए जांच में एचआईवी संक्रमित पाई गईं थीं। नियमित जांच व देखभाल के बाद तीन महिलाओं का सुरक्षित प्रसव हुआ। संयुक्त जिला अस्पताल से प्रसव पीड़ित महिलाओें को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। वैसे संयुक्त जिला अस्पताल में बने आईसीटीसी सेंटर के आकड़ों पर एक नजर डाले तो जनवरी 2013 से जनवरी 2014 तक 53 पुरूष और 53 महिलाएं एचआईवी संक्रमित पाई गई । मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर बद्री विशाल ने बताया कि चिकित्सा विज्ञान ने प्रगति किया है। एचआईवी के जांच के लिए जनपद के मेंहदावल और हैंसर में आईसीटीसी केंद्र बनाया गया है। आने वाले समय में एचआईवी संक्रमित महिलाएं 100 प्रतिशत स्वस्थ्य बच्चों को पैदा कर सकेंगी। अभी जो बच्चे जन्म के समय निगेटिव हो रहे है, उनमें से 98 प्रतिशत बच्चे आगे भी स्वस्थ हो रहे हैं। एड्स से बचाव में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही व चूक जानलेवा साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed