फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   14345 गरीब पाएंगे बीपीएल दर पर अनाज

14345 गरीब पाएंगे बीपीएल दर पर अनाज

Mon, 03 Mar 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Mon, 03 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अतिरिक्त बीपीएल में चयनित जिले के 14345 गरीबों को मार्च 2014 से बीपीएल दर पर अनाज मिलेगा। डीएम ने सभी बीडीओ से गरीबों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से नवंबर 2012 में अतिरिक्त बीपीएल योजना में जिले के 41132 लाभार्थी चयनित हुए थे। चयनित लाभार्थियों में से 14345 गरीबों को बीपीएल दर पर अनाज दिए जाने का लक्ष्य शासन से निर्धारित हुआ है। डीएम ने प्रोटेटा के आधार पर विकास खंडवार लाभार्थियों को दिए गए लक्ष्य के अनुसार पात्रों का चयन करके उनके नामों की सूची उपलब्ध कराए जाने का निर्देश एसडीएम और बीडीओ को दिया है। प्रोटेटा का आशय है कि प्राथमिकता के आधार पर चयनित सूची में अंकित नामों में से नीचे से गरीबों को चिन्ह्ति किया जाए। चयनित गरीबों को बीपीएल दर पर 15 किलो ग्राम गेहूं और 20 किलो ग्राम चावल दिया जाएगा। यह योजना मार्च 2014 से लागू होगी और जब तक प्रदेश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम प्रभावी नहीं होगा, तब तक चलेगी। डीएम ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देश दिया है कि आवंटन के अनुसार अनाज गोदामों को भेजवाएं, ताकि कोटेदार गोदामों से आवंटित अनाज का उठान करके पात्र गरीबों में वितरित करना सुनिश्चित करें। डीएसओ अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत जिले के 14345 गरीबों को सरकारी दर पर अनाज उपलब्ध कराया जाएगा। पात्रों के चयन की सूची में यदि किसी तरह की गड़बड़ी करने की बात जांच में सामने आई तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई होगी। वितरण में पूरी तरह पारदर्शिता बरते जाने का निर्देश कोटेदारों को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed