{"_id":"66-83390","slug":"Sant-kabir-nagar-83390-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ने जारी किया चार बीईओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए ने जारी किया चार बीईओ को नोटिस
Sant kabir nagar
Updated Mon, 03 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिड डे मील की बेवसाइट लागिंग न करना जिले के चार खंड शिक्षा अधिकारियों पर भारी पड़ गया है। बीएसए ने चारों खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा है। जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी हैं। परिषदीय स्कूलों में विद्यार्थियोें को दोपहर का भोजन मिड डे मील योजना के अंतर्गत दिया जाता है। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की बेवसाइट दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पर प्रतिदिन खंड शिक्षा अधिकारियों को योजना से संबधित सूचनाओं को भेजना रहता है। इसके अलावा ब्लॉक में कितने विद्यार्थियों ने भोजन खाया, कितना कनवर्जन कास्ट का खपत हुआ, स्कूलों का निरीक्षण आदि सूचनाओं को प्रतिदिन भेजना होता है, लेकिन जिले के नाथनगर, खलीलाबाद, बेलहर और पौली ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी प्राधिकरण की बेवसाइट को लागिंग करने में लापरवाही बरत रहे है। चारों खंड शिक्षा अधिकारियों ने बेवसाइट पर लागिंग ही नहीं किया। लागिंग न होने से मिड डे मील से संबधित सूचना प्राधिकरण को नहीं मिल पा रही है। प्राधिकरण से लागिंग न होने की सूचना मिलने पर बीएसए ने चारों खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी किया। बीएसए राम सिंह का कहना है कि प्राधिकरण का निर्देश है कि प्रतिदिन बेवसाइट का लागिंग किया जाए, लेकिन जिले के चार खंड शिक्षा अधिकारी बेवसाइट का लागिंग नहीं कर रहे हैं और निर्देशोें का अनुपालन नहीं कर रहे हैं। उन्होेंने बताया कि चारों खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है। जवाब संतोषजनक नहीं दिए तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन