{"_id":"66-83324","slug":"Sant-kabir-nagar-83324-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य निर्धारित करें विद्यार्थी : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य निर्धारित करें विद्यार्थी : एसपी
Sant kabir nagar
Updated Sun, 02 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी का वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एसपी रतन कांत पांडेय रहे। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया। जिसकी सभी ने सराहना की।
समारोह को संबोधित करते हुए एसपी रतन कांत पांडेय ने कहा कि बच्चों ने जो कार्यक्रम प्रस्तुत किए हैं, वह सराहनीय है। सच्ची लगन से तैयारी करने वाले कभी पीछे नहीं रहते हैं। आप अपना लक्ष्य निर्धारित कर लें। लक्ष्य निर्धारित कर उस पर अमल करें तो सफलता जरूर मिलेगी। गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सीपीएम त्रिपाठी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सरगम चतुर्वेदी, स्वाती मिश्र ने पनघट लीला और रूपल सिंह ने मयूरी डांस प्रस्तुत किया। महेश तिवारी, अतुल पांडेय और चंदन उपाध्याय ने कुर्सी की लड़ाई पर नाटक प्रस्तुत किया। सुधीर पांडेय, सौरभ यादव और अमानुल्लाह ने पंजाबी नृत्य पेश कर खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम में सबसे मुख्य आकर्षण करगिल पर नाटक रहा। करन शुक्ल, अपूर्वा त्रिपाठी और राहुल राय ने जीवंत प्रस्तुति कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रबंधक सूर्य नारायण चतुर्वेदी, प्रबंध निदेशिक सविता चतुर्वेदी, डॉक्टर प्रताप नारायण चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य एसडी शुक्ल, सुप्रिया बनर्जी, स्तुति श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।