{"_id":"66-83322","slug":"Sant-kabir-nagar-83322-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंहदावल के 300 गांवों में 36 घंटे से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेंहदावल के 300 गांवों में 36 घंटे से बिजली गुल
Sant kabir nagar
Updated Sun, 02 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल/संतकबीरनगर। बघौली ब्लॉक के बालूशासन गांव के पास 33 केवीए का तार गिरने की वजह से मेंहदावल तहसील क्षेत्र के 300 गांवों में पिछले 36 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। जिसके कारण पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा हुआ है।
हर दो से तीन दिन पर आपूर्ति बाधित होने के कारण क्षेत्र में बिजली समस्या चरम पर पहुंच गई है। वृहद आंदोलनों के बाद भी न तो विभाग चेत रहा और न ही जिला प्रशासन। ऐसे में विद्युत समस्या को लेकर लोगों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। पिछले सप्ताह ही बुनकर बाहुल्य क्षेत्र अमरडोभा से बिजली समस्या को लेकर हजारों बुनकरों और व्यापारियों ने पैदल मार्च निकाल कर जिला प्रशासन का घेराव भी किया था, पर बिजली की समस्या ज्यो की त्यों बनी हुई है। क्षेत्रीय निवासी व बुनकर नफीर अहमद, मोहम्मद कयूम, बदरे आलम, व्यापारी राजेंद्र गुप्त, प्रभु दयाल जायसवाल, भगवान दास जायसवाल, जगन्नाथ गुप्त आदि का कहना है कि दिन प्रतिदिन इस क्षेत्र में बिजली समस्या बढ़ती ही जा रही है। शासन 16 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा कर रहा है मगर हकीकत यह है कि मेंहदावल तहसील क्षेत्र को मात्र छह से सात घंटे विद्युत आपूर्ति मिल रही है। मामले पर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता मनीष अग्रवाल ने बताया कि बारिश की वजह से कार्य सही से नहीं हो पा रहा है। कर्मचारियों को लगाया गया है। जल्द ही फाल्ट को ठीक कर लिया जाएगा।