फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   बारिश ने बढ़ाई परेशानी

बारिश ने बढ़ाई परेशानी

Sun, 02 Mar 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Sun, 02 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शुक्रवार की शाम से बारिश शुरू हुई और शनिवार की दोपहर तक लगातार रुक-रुक कर होती रही। दोपहर बाद जब मौसम साफ हुआ, तब जाकर शहर में कुछ रौनक दिखी। बारिश के चलते सड़क की पटरियों पर पानी और कीचड़ जमा हो गया। खास कर मुखलिसपुर पुलिस बूथ से लेकर रेलवे क्रासिंग के उस पार तक सड़क पर कीचड़ के चलते राहगीरों का पैदल चलना मुश्किल था।
विज्ञापन

दोपहर बाद जब धूप निकली तो लोगों ने राहत महसूस की। शहर की मुख्य सड़क गोला बाजार, टीचर्स कॉलोनी के सामने, जूनियर हाईस्कूल के सामने सड़क की पटरी पर पानी पसर गया। मुखलिसपुर रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते खुदाई होने की वजह से सड़क पर कीचड़ पसर गया था। लगभग दो सौ मीटर की दूरी तक कीचड़ की वजह से राहगीरों को आवागमन करने में बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। दिलीप अग्रहरि, बजरंगी लाल विश्वकर्मा, राधेश्याम, गुड्डू आदि का कहना है कि बारिश के चलते काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन


गेहूं की फसल को नुकसान
हैंसर। बरसात और तेज गति से चली हवा ने गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया है। वही सरसों, मटर, अरहर, चना के फूलों को झाड़ कर रख दिया। असमय हो रही बारिश से किसान चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि धान की फसल बाढ़ के कारण चली गयी अब गेहूं को बरसात निगल रही है। पिछले सप्ताह हुई बरसात की नमी अभी खेतों से नहीं जा सकी थी कि शुक्रवार के देर शाम आसमान में गरजते बादल मुसलाधार बारिश करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरसों और अरहर की फसल बर्बाद
धनघटा। बारिश और तेज हवाओं से आम जन जीवन अस्त-व्यस्त होने के साथ ही किसान चिंतित हो उठे हैं। गेहूं, सरसों, अरहर आदि की तैयार फसलें जमीदोज हो गई है। धनघटा तहसील क्षेत्र ही नहीं वरन समूचे जनपद में शुक्रवार की देर शाम आसमान में काले बादल छा गए। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने लगी। अचानक खराब हुए मौसम से जहां किसानों के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगी हैं। वहीं आम आदमी परेशान हो उठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed