फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   शत-प्रतिशत नामांकन को लेकर रैली निकाली

शत-प्रतिशत नामांकन को लेकर रैली निकाली

Tue, 23 Apr 2013 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Tue, 23 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विकास खंड खलीलाबाद के गड़सरपार के ग्राम पंचायत भरपुरवा, मंझरिया और गुलामराय में सोमवार को स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। रैली को हरी झंडी प्रधानाध्यापक अख्तर आलम ने दिखाई।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक अख्तर आलम ने कहा कि व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में शिक्षा बहुत ही जरूरी है। बिना शिक्षा के विकास नहीं हो सकता है। उन्होंने अभिभावकों से शत-प्रतिशत नामांकन कराने की अपील की। ग्राम प्रधान राम आशीष चौधरी ने सभी गांववासियों को जागरूक करते हुए सभी बच्चों को नामांकन कराने का अनुरोध किया। रैली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरपुरवा, प्राथमिक विद्यालय भरपुरवा, प्राथमिक विद्यालय मंझरिया गुलामराय के बच्चे संयुक्त रूप से शामिल हुए। रैली में बच्चे नारे लिखे दफ्ती लिए हुए थे। इस अवसर पर निजामुद्दीन, संगीता जायसवाल, असरारूल हक, अभिषेक दुबे, बरकत अली, इजहार, हाजी हबीबुल्लाह, धीरज श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


बघौली में दिया संदेश
बघौली/संतकबीरनगर। विकास खंड बघौली के जूनियर हाईस्कूल, कस्तूरबा विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय जंगलकला के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली। रैली का नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी आरडी प्रसाद ने किया। इस अवसर पर डीसी रजनीश वैद्यनाथ, डॉ. सुनीता, हेडमास्टर भोलानाथ, शिवानंद मिश्र, विनोद चंद, मीरा चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





मेंहदावल में भी जागरूक किया
मेंहदावल। सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्राइमरी स्कूलाें में शत-प्रतिशत नामांकन के लिए रैली निकालकर जागरूकता लाने का प्रयास जोर-शोर से जारी है। न्याय पंचायत सांडे़कलां व बेलौली के प्राइमरी विद्यालयों ने भी जागरूकता रैली निकाली। न्याय पंचायत बेलौली के बढ़याठाठर के प्राइमरी विद्यालय में रैली का उद्घाटन करते हुए सह-समन्वयक शरदेंदू पांडेय ने कहा कि देश-प्रदेश के विकास की मुख्यधारा में बच्चे सबसे प्रमुख अवयव के रूप में अग्रसर होते हैं। रैली में संजय गांधी, हरगोविन्द पांडेय राकेश सिंह, नंदकिशोर पाठक, शैलेन्द्र गुप्ता, हरिश्चंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, धर्मेंद्र पांडेय, रेखा, दिग्विजय यादव, रेनू पांडेय, श्रवण गुप्ता, समेत कई रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed