फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   खराब कानून व्यवस्था पर विभिन्न संगठन सड़कों पर उतरे, सरकार को कोसा

खराब कानून व्यवस्था पर विभिन्न संगठन सड़कों पर उतरे, सरकार को कोसा

Fri, 15 Mar 2013 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Fri, 15 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
शांति मार्च निकाला
विज्ञापन

संतकबीरनगर। डीएसपी जियाउल हक की हत्या सहित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार को आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने जिला संरक्षक आफताब आलम खां की अगुवाई में शहर में शांति मार्च जुलूस निकाला। इस दौरान सभी ने राज्यपाल को संबोधित अपनी मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी राजेश कुमार को दिया।
दिन के करीब दो बजे मुख्यालय स्थित जिला पार्टी कार्यालय पर आम आदमी पार्टी के जिला कार्यकर्ताओं ने जिला संरक्षक आफताब आलम खान की अध्यक्षता में बैठक की। इसमें प्रदेश में बढ़े अपराध, लूट, हत्या, डकैती तथा प्रदेश सरकार के मंत्रियों की सरपरस्ती में बेखौफ अपराधियों और लाचार पुलिस प्रशासन आदि की समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके बाद इन घटनाओं के विरोध में जिला पार्टी कार्यालय से करीब दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने शांति मार्च जुलूस निकाला। जुलूस मेंहदावल बाईपास चौराहा, समय माता स्थान तिराहा, मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार होते हुए डीएम आवास के समक्ष पहुंचा। इस दौरान लोगों ने 14 सूत्रीय मांगों का राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी राजेश कुमार को सौंपा। जिला संरक्षक आफताब आलम ने कहा कि कुंडा के तत्कालीन डीएसपी जियाउल हक की ड्यूटी के दौरान निर्मम हत्या मामले में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राजा भैया का नाम आने के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था उजागर हो गई है। प्रदेश सरकार के चलते सीबीआई को घटना के मामले में कोई सबूत भी नही मिल रहा है। ऐसे में वर्तमान सरकार से निष्पक्ष न्याय की कोई अपेक्षा नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि आने वाले चुुनाव में पार्टी जनता के बीच में जाएगी और प्रदेश सरकार की नीतियों को उजागर करेगी। इस मौके पर प्रेमनारायण मिश्र, संत मोहन त्रिपाठी, मधुरिमा उपाध्याय, अंबिका मिश्र, सौम्येंद्र श्रीवास्तव सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन



मुकदमा दर्ज करने में हीलाहवाली कर रही पुलिस
हैंसर। धनघटा तहसील क्षेत्र में महिलाओं का उत्पीड़न चरम पर है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने में हीलाहवाली कर रही है। पुलिस मुकदमों में धाराओं का अल्पीकरण कर आरोपियों को बचाने का पूरा प्रयास कर रही है। जिसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बातें धनघटा तहसील क्षेत्र के दुघराखैरा में गुरुवार को आयोजित भारतीय महिला महासभा की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष शीला यादव ने कही। उन्होंने कहा कि दुघराखैरा में एक महिला को बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया। इस मामले में धाराओं का अल्पीकरण कर आरोपियों को बचाने के लिए पुलिस ने फर्जी एनसीआर दर्ज कर लिया। तीन दिन के बाद जनता की नाराजगी पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी का कोई प्रयास नहीं किया गया। जिसे हम कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष कौलपत्ती देवी ने किया। इस मौके पर इंद्रमणि गौतम, चानमती देवी, बादामा देवी, भानमती देवी, करमदानी, राजदेई, कलावती देवी, गीता देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

प्रदेश में अराजकता का दौर जारी
संतकबीरनगर। लोकसभा युवा कांग्रेस की बैठक जिला मुख्यालय पर लोक सभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य अखंड बहादुर पाल की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अखंड बहादुर पाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता का दौर जारी है। हत्या लूट तो आम बात हो गई है। अपराधियाें के हौसले बुलंद है।
प्रदेश सरकार अपराधियों पर नियंत्रण लगाने में पूरी तरह से फेल है। प्रदेश में विकास कार्य सिर्फ आंकड़ों पर दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ही पुलिस की हत्या कर रही है। जनपद में एसओजी सिपाही सिकंदर अली भी शिकार हुए। वहीं दिन दहाड़े शिक्षक विश्वंभर मिश्र की हत्या कर दी गई। उनके घर कोई भी वरिष्ठ प्रशासनिक अमला धैर्य बढ़ाने के लिए नहीं गया। प्रदेश सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाए तथा हत्या के मामलों में पीड़ित पक्ष को कम से कम 20 लाख रुपये की सहायता तत्काल करें। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष का तबादला या निलंबन की कार्यवाही कोरम बन कर रह गया है। इसके लिए सीएम को ठोस कदम उठाने होंगे नहीं तो प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने के हालात पैदा हो जाएंगे। इस अवसर पर विशाल गुप्त, अबू उबैदा, महेंद्र सोनकर, प्रदीप अग्रहरि, राम मिलन राजभर, शकील अहमद, वकील अहमद, निसार अहमद, अहमद उमाता, अख्तर हुसैन, संदीप, चंद्रप्रकाश, इंद्रजीत प्रजापति, उमा प्रसाद सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



शिक्षक संघ ने धरना दिया
संतकबीरनगर। प्रधानाध्यापक की हत्या से नाराज शिक्षकों ने जूनियर हाईस्कूल परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। धरनारत शिक्षकों की प्रशासन से मांग थी कि प्रधानाध्यापक के हत्यारोपियाें पर रासुका लगाई जाए। इस दौरान शिक्षकों ने बीएसए को पांच सूत्रीय मांग पत्र भी दिया।
धरने को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नरसिंह कुमार यादव ने कहा कि प्रधानाध्यापक विश्वंभरनाथ मिश्र के हत्यारों को जेल में निरुद्ध किया जाए तथा उन पर रासुका लगाई जाए। मृतक प्रधानाध्यापक के परिवार के किसी एक सदस्य को लिपिक के पद पर नियुक्ति दी जाए। मृतक के परिवार को कम से कम 10 लाख रुपये आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। उन्होेंने कहा कि विवादित स्थल पर विद्यालय भवन कदापि न बनाया जाए। जिले में जो भी विद्यालय भवन और चहारदीवारी विवादित हैं, उससे शिक्षकों को मुक्त रखा जाए। उन्होंने बीएसए से मांग की है कि जो शिक्षक प्रधान और अराजक तत्वों से परेशान हैं, उनकी परेशानियों को सुनकर दूर करने का प्रयास करें। शिक्षकों को जनगणना, मतदान निर्वाचन ड्यूटी, पल्स पोलियो के अतिरिक्त अन्य कार्यों में न लगाया जाए, जैसा की शासनादेश है। धरने को संबोधित करते हुए जिला संरक्षक गंगा प्रसाद यादव ने कहा कि शिक्षकों की जो भी मांगे हैं, उसे प्रशासन पूरा करे। बैठक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष जवाहर लाल गुप्त, शिवानंद मिश्र, प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष रणजीत राय, विनोद यादव, महेंद्र सिंह, राकेश कुमार, रामलौट यादव, एबारत अली, रामनाथ यादव, विजय नाथ यादव, सुमंत सिंह, शिवमूर्ति सिंह, राम उजागिर दुबे, हरिहर प्रसाद यादव, जयराम वर्मा आदि ने संबोधित किया। धरनारत शिक्षकों के बीच पहुंचे बीएसए राम सिंह को शिक्षकों ने पांच सूत्रीय मांग पत्र दिया। जिसे बीएसए ने जिला प्रशासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। धरने से पहले सभी शिक्षकों ने मृतक प्रधानाध्यापक के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धाजंलि अर्पित किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष विनोद यादव, अजीत सिंह, विष्णु प्रकाश श्रीवास्तव, शिक्षामित्र वेलफेयर के अध्यक्ष बृजेश चौधरी, हनुमान चौरसिया सहित भारी संख्या में शिक्षक व मृतक प्रधानाध्यापक के परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

विद्यालय का जल्द शुरु होगा निर्माण : डीएम
संतकबीरनगर। ककरही में प्राथमिक विद्यालय के निर्माण के दौरान जमीनी विवाद में हुई प्रधानाध्यापक विश्वंभर नाथ मिश्र की हत्या से परिवारीजन और शिक्षक काफी आहत हैं। परिवारीजनों ने विद्यालय का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। डीएम राजेश कुमार का कहना है कि जल्द ही विद्यालय का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। विद्यालय गेट पर प्रधानाध्यापक की मूर्ति भी स्थापित कराई जाएगी। मृतक की पत्नी की मांग को शासन को भेज दिया गया है। मृतक परिवार के प्रति प्रशासन की पूरी संवेदना है। शेष बचे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। उसे भी पुलिस जल्द ही पकड़ लेगी।


शिक्षामित्रों ने की आर्थिक सहायता की मांग
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष रणजीत राय के अगुवाई में जिले के शिक्षा मित्र जूनियर हाईस्कूल परिसर में आयोजित शिक्षकों के धरने में शामिल हुए। धरने में जिलाध्यक्ष रणजीत राय ने मांग कि मृतक शिक्षक के परिवार के सदस्य को नौकरी के अलावा 20 लाख की आर्थिक सहायता दी जाए। जिला महामंत्री विनोद यादव ने कहा कि मृतक शिक्षक के पूरे परिवार के हर सुख दुख में शिक्षामित्र साथ खड़े हैं। इस अवसर पर दुर्गेश यादव, महेंद्र यादव, विजय प्रताप, सखन यादव, अजय यादव, रमाकांत मौर्य, संजय पांडेय, दयाराम मौर्य, विजय प्रकाश मिश्र, राजेश कुमार, दिलीप कुमार, मूलचंद यादव, परमहंस यादव, दिनेश पांडेय सहित अन्य शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed