फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन...

रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन...

Wed, 03 Oct 2012 12:00 PM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Wed, 03 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ पूरे जनपद में मनाई गई। सुबह 6.30 बजे जनपद मुख्यालय समेत ग्रामीण अंचलाें में प्रभात फेरी निकालकर दोनों महापुरुषों को याद किया गया। आठ बजे कलेक्ट्रेट, विकास भवन, जनपद न्यायालय, जिला अस्पताल, तहसील, ब्लाक मुख्यालय सहित समस्त सरकारी और गैर सरकारी भवनाें पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संकल्प लिया गया। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र का अनावरण और माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट भवन में जिलाधिकारी राजेश कुमार ने झंडारोहण किया और अहिंसा के पालन और सत्य-निष्ठा का लोगों को संकल्प दिलाया। एडीएम भोलानाथ मिश्र ने कहा कि एक-दूसरे की भावना को समझना, दूसरों की पीड़ा को दूर करने का प्रयत्न करना, यही इस देश की मूल भावना है। विकास भवन में सीडीओ एसएन तिवारी, तहसील खलीलाबाद में एसडीएम विनय कुमार सिंह, मेंहदावल में एसडीएम विनय कुमार श्रीवास्तव, धनघटा में एसडीएम विजय शंकर चौधरी सहित ब्लाक मुख्यालयों पर संबधित बीडीओ ने, एचआरपीजी कालेज में प्राचार्य डा. अजय कुमार पांडेय, एचआर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य मैथिलीशरण श्रीवास्तव, मौलाना आजाद इंटर कालेज में प्रधानाचार्य नवी रहम, पीबी गर्ल्स इंटर कालेज मेें प्रधानाचार्य कनीज जहरा बेगम रिजवी, शिवशंकर चतुर्वेदी महाविद्यालय में प्राचार्य ने, ब्लूमिंग बड्स में प्रबंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी ने झंडारोहण किया। इस दौरान विद्यालय छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए।
विज्ञापन

वहीं माध्यमिक और परिषदीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं की टोली बनाकर प्रभात फेरी निकाली। बैंडबाजे के साथ एचआर इंटर कालेज के एनसीसी कैडेट ने प्रभात फेरी निकाली। वहीं जीजीआईसी खलीलाबाद की छात्राओं ने प्रधानाचार्य निशा यादव के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने जिला विद्यालय निरीक्षक उमानाथ और बीएसए राम सिंह सहित अन्य शिक्षकाें के साथ प्रभात फेरी निकाली। वहीं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय आनंद आश्रम पर जिलाध्यक्ष मोहम्मद नाजिम खां की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मोहम्मद नाजिम खां ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। बापू ने अहिंसा के माध्यम से क्रांति का बिगुल बजाया था। आज पूरी दुनिया अहिंसा रूपी क्रांति के माध्यम से लोकतंत्र को सशक्त करने का काम कर रही है। उन्हाेंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने प्रधानमंत्री के रूप में देश की जिम्मेदारी संभाली थी। उस समय भारत में अनाज का संकट था। उस समय शास्त्री जी ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया था। उनके इस नारे से प्रभावित होकर जवानों व किसानों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई थी। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव, कुंवर राणा प्रताप सिंह, विजय कुमार शुक्ल, संजय सिंह, सुरेंद्र कुमार चौधरी, देवेंद्र शुक्ल, शिव कुमार, जगत नारायण, यमुना प्रसाद, शंभूनाथ शर्मा, आनंद स्वरूप, अतहर अली, अंबिका राय, अहमद हुसेन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। लोकसभा युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अखंड बहादुर पाल के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अखंड बहादुर पाल ने कहा कि गांधी ने अंहिसा को अपना हथियार बनाया। लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर विशाल गुप्त, महेंद्र सोनकर, अभिषेक मणि त्रिपाठी, गौरव मणि त्रिपाठी, बृज भूषण मणि त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कांग्रेस संसदीय कार्यालय गोला बाजार में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। पूर्व सांसद केसी पांडेय ने दोनों महापुरुषाें के चित्र पर माल्यपर्ण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद केसी पांडेय ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने एलान किया था कि अंग्रेजो भारत छोड़ो। उनके इस एलान से हिंदुस्तान का हर नौजवान तूफान हो गया। महात्मा गांधी के आंदोलन से देश को आजादी मिली। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य प्रवीण चंद पांडेय, मौलाना क्यूम शाह, रफीक अहमद, जनार्दन पाठक, पूर्व विधायक अफसर यू अहमद, नजीर नासिर अली, वेद प्रकाश चौबे, जिया अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट द्वारा दुर्गा मंदिर तिराहे पर गांधी जयंती को स्वदेश आंदोलन दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान एक जनसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वनाथ प्रसाद शर्मा, पवन कुमार श्रीवास्तव, श्याम लाल चौधरी, संजय मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा कुड़ीलाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर उ. मा. विद्यालय खलीलाबाद में गांधी जयंती मनाई गई। इस दौरान दिनेश चंद मिश्र, प्रधानाचार्य सुभाष चंद मिश्र, प्रियंका चौधरी, धनंजय यादव, सलोनी आदि मौजूद रही। भारतीय महिला फेडरेशन की प्रांतीय सचिव सुनीता मोदनवाल की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई।

आयोजित हुई क्रास कंट्री रेस
संतकबीरनगर। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर मंगलवार को कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांच किलोमीटर की क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया गया। स्टेडियम से 8.30 बजे प्रारंभ होकर पटखौली होते हुए नेदुला चौराहा तक, फिर वहां से वापस स्टेडियम में आकर समाप्त हुआ। क्रास कंट्री रेस में कुल 40 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें बालक वर्ग में राजन यादव प्रथम, प्रदीप सिंह द्वितीय और विजय प्रताप तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में हेमलता प्रथम, आशा प्रजापति द्वितीय तथा अनुराधा तृतीय स्थान पर रहीं। विजयी प्रतिभागियों को खेल अधिकारी चंद्रमौलि पांडेय ने पुरस्कार दिया। इस अवसर पर कमलेश, रमेश प्रसाद, राम प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विद्यालय में भी कार्यक्रम
नंदौर। वेणी माधव प्रसाद गोपीनाथ इंटर कालेज बखिरा में गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती उल्लासपूर्वक मनाई गई। प्रधानाचार्य अखिलेश मिश्र ने झंडारोहण किया। गांधी जी के व्यक्त्वि पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के खेल अध्यापक मौलेंदु नारायण पांडेय ने कहा कि गांधी वस्तुत: मानवता के सेवा के लिए पैदा हुए एवं आजीवन संघर्ष करते हुए देश को आजादी दिलाई। इस अवसर पर अभिषेक तिवारी, आशीष मिश्र, आशुतोष पांडेय, सुनील कुमार, राजउजागिर विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कर्मियों ने नपा में की सफाई
मगहर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नगर पंचायत मगहर के कर्मचारियों ने अध्यक्ष के नेतृत्व में मलिन बस्तियों की साफ-सफाई की। इस दौरान चेयरमैन अश्विनी गुप्त, अवधेश सिंह, लाल चंद, बबलू खान, अबरार अहमद, संगीता, रामपूजन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ब्लाक पर मनाई गई जयंती
नाथनगर। गांधी और शास्त्री की जयंती ब्लाक मुख्यालय नाथनगर में मनाई गई। इस दौरानप्रमुख अजय प्रताप नारायण चतुर्वेदी ने झंडारोहण किया। इस अवसर पर बीडीओ महेंद्र पांडेय, वेद प्रकाश पांडेय सहित ब्लाक के कर्मचारी मौजूद रहे।


प्रस्तुत किए मनमोहक कार्यक्रम
सेमरियावां। विकास खंड सेमरियावां के ग्राम सोनौरा गौसी स्थित एमएन पब्लिक स्कूल में भी जयंती पर मंगलवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अलावे एमएन पब्लिक स्कूल मेें वृक्षारोण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed