फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   97.82 percent vote in mlc election

कड़ी चौकसी के बीच 97.82 फीसदी मतदान

Sat, 09 Apr 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
97.82 percent vote in mlc election
सेमरियावां ब्लाक में एम एलसी चुनाव में मतदान के लिए लगी बीडीसी सदस्य और ग्राम प्रधानो की भीड़।सं - फोटो : KHALILABAD
कड़ी चौकसी के बीच 97.82 फीसदी मतदान
विज्ञापन

- एमएलसी चुनाव में 1,572 ने किया मताधिकार का प्रयोग
- हैंसर बाजार में 100 फीसदी हुआ मतदान
- शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज बस्ती में जमा कराई गईं मतपेटिकाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शनिवार को कड़ी चौकसी के बीच एमएलसी चुनाव संपन्न हुआ। 1,607 मतदाताओं में से 1,572 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतपेटिका सुरक्षा के बीच शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज बस्ती ले जाकर जमा कराई गई।

विधान परिषद चुनाव के लिए सुबह आठ बजे मतदान की प्रक्रिया सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर शुरू हुई। मतदान की शुरूआत धीमी रही, लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, मतदान में तेजी आ गई। दोपहर दो बजे तक 90 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। शाम चार बजे तक 97.82 फीसदी मतदान हुआ। एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कुल 1,607 मतदाताओं में से 1,572 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इसमें 862 पुरूष मतदाताओं में से 844 तथा 745 महिला मतदाताओं में से 728 महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। उन्होंने बताया कि हैंसर बाजार ब्लॉक में 100 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान के दौरान डीएम दिव्या मित्तल, एसपी डॉ. कौस्तुभ, एएसपी संतोष कुमार सिंह व जनपद के अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमण कर मतदान कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed