{"_id":"5e613cc78ebc3eeb215b0796","slug":"952-service-manual-of-teachers-hanged-for-lack-of-verification-khalilabad-news-gkp34374088","type":"story","status":"publish","title_hn":"952 शिक्षकों की सेवा पुस्तिका सत्यापन के अभाव में लटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
952 शिक्षकों की सेवा पुस्तिका सत्यापन के अभाव में लटकी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मानव संपदा पोर्टल पर 4896 परिषदीय शिक्षकों की सेवा पुस्तिका को सत्यापित कर अपलोड किया जाना हैे। इनमें से 3944 शिक्षकों की सेवा पुस्तिका सत्यापित की गई, जबकि 952 शिक्षकों की सेवा पुस्तिका सत्यापित नहीं हो पाई। शासन ने मामले में लापरवाही पर बीएसए को कड़ी चेतावनी देते हुए जल्द से जल्द शत-प्रतिशत सेवा पुस्तिका के सत्यापन के निर्देश दिए हैं। आदेश का अनुपालन न होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी दी गई है।
परिषदीय स्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र की सेवा पुस्तिका का सत्यापन कर उसको मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड किया जाना है। इस कार्य में जिले के समस्त खंड शिक्षाधिकारियों के माध्यम से सेवा पुस्तिका का सत्यापन होना है। जिले में कुल 4896 शिक्षक तैनात हैं। इनमें से 3944 शिक्षकों की सेवा पुस्तिका का सत्यापन हुआ, जबकि 952 शिक्षकों की सेवा पुस्तिका का सत्यापन नहीं हो पाया। यह कार्य 17 फरवरी तक होना था। कार्य की समाप्ति के बाद उसका प्रमाण पत्र खंड शिक्षाधिकारियों से प्राप्त कर बीएसए को बेसिक शिक्षा निदेशालय में भेजना था। विभाग ने 3944 शिक्षकों की सेवा पुस्तिका का सत्यापन कर उसे भेज दिया, लेकिन 952 शिक्षकों की सेवा पुस्तिका का सत्यापन नहीं किया और इसका कोई जवाब नहीं भेजा। शिक्षा निदेशक बेसिक डॉ सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने समीक्षा की तो संतकबीरनगर जिले से मात्र 80 प्रतिशत ही सेवा पुस्तिका सत्यापित पाई गई। उन्होंने नाराजगी जताते हुए बीएसए को निर्देशित किया है कि जल्द से जल्द समस्त सेवा पुस्तिका का सत्यापन कर मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करते हुए उसकी सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराएं, इसमे किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। बीएसए सत्येंद्र कुुमार सिंह ने बताया कि सेवा पुस्तिका का सत्यापन कराया जा रहा है। कुछ शिक्षकों का दूसरे ब्लॉक में स्थानांतरण हुआ है तो कुछ शिक्षामित्र शिक्षक बन गए हैं, इसकी वजह से समय लग रहा है। समस्त पुस्तिका सत्यापित होने के बाद उसकी सूचना निदेशालय को भेज दी जाएगी।