फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   930 took the membership of SP in the campaign

अभियान में 930 ने ग्रहण की सपा की सदस्यता

Sun, 07 Aug 2022 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
930 took the membership of SP in the campaign
नपा कार्यालय के पास अभियान चलाकर बनाया गया सदस्य। - फोटो : KHALILABAD
अभियान में 930 ने ग्रहण की सपा की सदस्यता
विज्ञापन

-पूर्व एमएलसी व जिला प्रभारी ने किया शुभारंभ
संतकबीरनगर। शनिवार को नगर पालिका खलीलाबाद के सामने सपा के नगर अध्यक्ष परवेज अहमद के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान 930 लोगों ने सपा की सदस्यता ली। पूर्व एमएलसी संतोष यादव और जिला प्रभारी सुनील सिंह ने लोगों को सदस्यता दिलाई।

पूर्व एमएलसी संतोष ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चला रही है। अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को सपा से जोड़ना है। प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार में लगातार महंगाई बढ़ रही है। जिससे आमजन परेशान हैं। सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी सुनील सिंह ने कहा कि आज लोग सपा की नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ले रहे हैं। आने वाले चुनाव में सपा को मजबूती मिलेगी। नगर अध्यक्ष परवेज अहमद ने कहा कि सपा का सदस्यता अभियान नगर के सभी वार्डों में चलाया जाएगा। अधिक से अधिक लोगों को सपा की सदस्यता दिलाई जाएगी। इस दौरान 930 लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गौहर अली खां, इश्हाक अंसारी, केडी यादव, मोहम्मद अहमद, विनोद यादव, राहुल यादव बादल, सैय्यद फिरोज अहमद, मोबिन खान, हनुमान कन्नौजिया, योगेंद्र चौधरी, अमरजीत श्रीवास्तव, भुनेश्वर पांडेय और अरविंद पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed