{"_id":"5cd31025bdec2207737655e9","slug":"91557336101-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन शिकायतों के निस्तारण में जिले को मिला पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन शिकायतों के निस्तारण में जिले को मिला पहला स्थान
Wed, 08 May 2019 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
web portal
संतकबीरनगर। जिले की पुलिस को आईजीआरएस पोर्टल पर जन शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में पहला स्थान मिला है। एसपी ने पुलिस कर्मियों को बधाई दी है।
एसपी आकाश तोमर ने बताया कि थाने पर आए पीड़ित व शिकायतकर्ता के साथ अच्छा तालमेल एवं उनके साथ अच्छे से व्यवहार कर गुण-दोष के आधार पर शिकायतों का निस्तारण किया जाता है। जन शिकायतों का निस्तारण ऑनलाइन किया जाता है। पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का एक निश्चित समय दिया जाता है जिसे उन शिकायतों को नियत समयावधि के अंतर्गत निस्तारण किया जाना अनिवार्य होता है। अप्रैल माह की रैकिंग में जिले को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। एएसपी व जन शिकायतों के नोडल अधिकारी असित श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में आईजीआरएस पोर्टल पर शासन एवं पुलिस अधिकारियों के स्तर से प्राप्त समस्त संदर्भों का गहराई एवं निष्पक्ष जांच की जाती है। जांच आख्या का गहनता से परीक्षण किया जाता है। दोनों अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को इस सफलता के लिए बधाई दी है।