{"_id":"5b96a943867a5501332a56da","slug":"91536600387-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमरियावां कस्तूरबा विद्यालय में बीस दिन से भरा है पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमरियावां कस्तूरबा विद्यालय में बीस दिन से भरा है पानी
Santkabirnagar
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाघनगर/सेमरियांवा। सेमरियावां ब्लॉक मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर 20 दिन से पानी भरा होने से तालाब जैसा हो गया है। परिसर में जल जमाव से बच्चों को हैंडपंप तक जाने में काफी दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है। बीईओ ने सोमवार को इस विद्यालय की स्थिति देखी और इसकी रिपोर्ट अफसरों को भेजने की बात कही।
स्कूल में वार्डेन कांता शर्मा व अन्य स्टाफ के साथ 96 बालिकाएं रहती है। बारिश होने से स्कूल परिसर में जल भराव हो गया है। बालिकाएं रात में स्कूल में रहने से डरने लगी हैं। कई दिन से पानी जमा होने के चलते बालिकाओं के बीमार होने की आशंका बढ़ गई है। पानी से उठ रही दुर्गंध से परिसर में रहना मुश्किल हो गया है। वार्डेन कांता शर्मा ने बताया कि परिसर में पानी भरा होने से स्कूल की दीवार में सीलन आ गई है। एबीआरसी फूलचंद ने बताया कि स्कूल से सटे गेस्ट हाउस निर्माण के चलते जलनिकासी का रास्ता बंद हो गया है। यहां से नाला बनाकर बीएमसीटी मार्ग ले जाया जाए तभी जल निकासी की समस्या का समाधान होगा। इस संबंध में बीईओ विंदेश्वर प्रसाद मिश्र ने बताया कि स्कूल के जलनिकासी की समस्या का अवलोकन किया गया है। समस्या के समाधान के लिए वरिष्ठ अफसरों को पत्र भेजा जाएगा।