फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   rapti and ghaghra

राप्ती और घ्ााघ्ारा  का जलस्तर लगातार बढ़ा

Mon, 06 Aug 2018 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Aug 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
rapti and ghaghra
खतरे के निशान से 1.80 मीटर नीचे बह रही राप्ती, तटबंध पर दबाव से बढ़ा खतरा। - फोटो : अमर उजाला
मेंहदावल/हैंसर। क्षेत्र में राप्ती और घ्ााघ्ारा  का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में राप्ती का जलस्तर 20 सेमी बढ़कर 77.65 मीटर पर पहुंच गया। खतरे के निशान से करीब पहुंचने से तटबंध पर कई स्थानों पर दबाव बढ़ गया है। इससे लोग दहशत जदा हैं।
विज्ञापन


मेंहदावल तहसील क्षेत्र में राप्ती का जलस्तर नहीं थम रहा है। लगातार नदी का जलस्तर बढ़ रहा है तो विभाग इसको रिकॉर्ड भी कर रहा है। लगातार जलस्तर बढ़ने से कई स्थानों पर बांध दबाव बढ़ रहा है। वही विशुनपुर, नौगो, बेलौली आदि स्थानों पर बैकरोलिंग से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


बैकरोलिंग व जलस्तर का दबाव रोकने के लिए बाढ़ निरोधक कार्य कराए जा रहे हैं। एक तो नदी लगातार बढ़ रही है, ऊपर से बारिश से काम बाधित हो रहा है। बेलौली ग्राम पंचायत में स्थित तटबंध से जलस्तर पूरी तरह सट गया है तो नौगों में भी कई स्थानों पर तटबंध से सटकर पानी बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लागों का कहना है कि यदि जलस्तर ऐसे ही बढ़ता रहा तो कठिनाई होगी। 19.2 किलोमीटर लंबा तटबंध इस समय बढ़ते जलस्तर से जद्दोजहद कर रहा है। विभाग के अधिकारी लगातार तटबंध पर काम कर रहे हैं।

सहायक अभियंता वीरेंद्र यादव ने कहा कि करमैनी-बेलौली तटबंध अभी पूरी तरह सुरक्षित हैं। कहीं से कोई कटान की स्थिति दिखाई नहीं दे रही है। सहायक अभियंता प्रेमलाल ने बताया कि नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

 

रविवार को शाम नदी का जलस्तर 77.65 पर पहुंच गया ऐसे में लाल निशान से राप्ती लगभग 1.80 मीटर नीचे बह रही है। तटबंध को सुरक्षित करने के लिए लगातार निगरानी व कार्य कराए जा रहे हैं।


उधर, घाघरा नदी के जल स्तर में रविवार को वृद्धि से दियारा में बसे 38 गांवों में बाढ़ की आहट सुनाई देने लगी है। नदी का पानी बढ़ने से कटान धीमी हुई है। इससे गायघाट समेत कई गांवों के लोगों ने रविवार को राहत की सांस ली, लेकिन पशुओं के लिए चारे की समस्या बढ़ने लगी है।


 

घाघरा नदी पड़रिया गांव से लेकर गायघाट तक धीरे-धीरे बढ़ते हुए नदी की तलहटी में बोई गई फसलों को डुबाती हुई गांव की तरफ अग्रसर है। रविवार को नदी के जल स्तर में पांच प्रतिशत की वृद्धि की बात सिंचाई विभाग के लोग बता रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed